रविवार, 6 सितंबर 2020

झारखण्ड मजदूर संघ की बैठक में समस्या एवं संगठन विस्तार पर किया गया चर्चा

झारखण्ड मजदूर संघ की बैठक में समस्या एवं संगठन विस्तार पर किया गया चर्चा
गांवां/ गिरिडीह:  गांवां प्रखंड के हटिया परिसर में रविवार को झारखण्ड मजदूर संघ गांवां इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिलाध्यक्ष शुभम भानू और संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष इस्तियाक आलम ने किया। 

बैठक में क्षेत्र में फैले व्याप्त जनसमस्या सड़क, नाली, पेंशन, राशन, रोजगार, आवास, शौचालय, बिजली, शिक्षा एवं दिव्यांगों के समस्याओ पर चर्चा और इन समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही कई नए पदाधिकारियों का चयन करते हुए मनोनीत भी किया गया। 

जिलाध्यक्ष श्री भानू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रखंड में जिस प्रकार बेरोजगारी और कई समस्या उत्पन्न हुआ है हम गरीब मजदूरो के लिए चिंता का विषय है। अगर संबंधित अधिकारी इस समस्याओ का समाधान नही करते है तो झारखंड मजदूर संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 बैठक में जन्नतुल फिरदौश, शिवम मुर्मू, मो मनव्वर,  राहुल कुमार, इलयश फैजी, चंद्रदीप आज़ाद, अनिल यादव, मुस्ताक, रोहित,संजय, उमेश, तुषार, नितेश, बिकाश, संतोष, सागर, दिलशाद, साहब, सुभम, मुनीब, सोनू कुमार, सूरज प्रीतम, हर्षवर्धन सिसोदिया, मनीष अवस्थी, शाहबाज सरफराज एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

1 टिप्पणी: