मंगलवार, 22 सितंबर 2020

पोषण अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगाये गये पोस्टर बैनर

पोषण अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगाये गये पोस्टर बैनर


गिरिडीह : चालू सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान चलाये जा रहे पोषण अभियान के तहत पौष्टिक आहार एवं उचित पोषण की जानकारी आम जन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में पोस्टर एवं पंपलेट लगाए हैं। ताकि पोषण अभियान से संबंधित जानकारी धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों को हो सके।

विदित हो कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य 0-6 माह के बच्चे, धात्री माताओं, गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों में व्याप्त कुपोषण और एनीमिया को दूर कर उनके पोषण स्तर में सुधार करना है। इसके तहत पोषण अभियान के 5 सूत्रों का पालन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। वंही गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में पोस्टर एवं पंपलेट तथा हरी सब्जियों से रंगोली एवं कागज पर चित्रकारी के माध्यम से बच्चों एवं किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। पोषण अभियान के तहत विभिन्न तरह की गतिविधि आयोजित कर नियमित पौष्टिक आहार व उचित पोषण की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कुपोषण को मिटाया जा सके। गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पोषण अभियान से संबंधित पोस्टर,फ्लेक्स लगाए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका घर घर जाकर पोषण अभियान से संबंधित पंपलेट वितरण कर महिलाओं को जागरूक कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें