राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार
गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोतीलेदा गांव निवासी राजद नेता कैलाश यादव हत्याकांड व भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर हुए जानलेवा हमला मामले के पांचवें आरोपी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। उक्त हत्याकांड के पांचवें आरोपित अभियुक्त जनार्दन राय को पुलिस ने शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस बात की पुष्टि सदर एसडीपीओ कुमार गौरव ने की है।
हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे अभियुक्त जनार्दन राय को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी जनार्दन राय को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना में रखा है।
विदित हो कि बीते 25 अगस्त की रात राजद नेता व भाजपा नेता पर अभियुक्तों के द्वारा घात लगा कर हमला किया गया था। एक ही बाइक पर सवार हो दोनों नेता बेंगाबाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा कर लौट रहे थे। तभी उन पर हमलावरों ने हमला किया। जिंसमे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने राजद नेता कैलाश यादव की गम्भीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया था। जिनकी धनबाद जाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गयी थी। वंही उक्त घटना में घायल भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा अभी भी धनबाद में इलाजरत है। घटना के बाद मृतक राजद नेता के छोटे भाई ने सात नामजद समेत कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था।
गिरिडीह पुलिस ने सुखदेव राय समेत चार अन्य को इस हत्याकांड मामले में पूर्व में ही गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी जब्त किया है। वहीं अब भी इस घटना के दो मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें