भाजपायियों ने लिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प
धनवार/गिरिडीह : धनवार विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा मण्डल स्थित बलहारा गाँव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मना कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर मतदान केंद्र पर मनाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत डोरंडा मंडल क्षेत्र के बलहारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल महामंत्री प्रधुम्न वर्मा ने किया। जबकि संचालन मदन शर्मा ने किया।
इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री प्रधुम्न वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दीनदयाल के अंत्योदय के स्वप्न को साकार कर रही है। भाजपा नेता सुरेश महतो ने पंडित दीनदयाल के जीवन और राजनीतिक संघर्ष के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे भी लगाए।
कार्यकम में सुरेश महतो नागेश्वर राय, जितेंद्र यादव, द्वारिका वर्मा, पप्पू यादव, जनार्दन शर्मा, कोलेश्वर साव, अशोक पासवान, रामेश्वर दास सहित कई लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें