किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग को लेकर भाकपा माले ने किया चक्का जाम
गांवां/ गिरिडीह : किसानो द्वारा सम्पूर्ण भारत बंद करने का आह्वान किया गया था। जिसके समर्थन में भाकपा माले की गांवां इकाई ने गांवां में पुरजोर तरीके से बंद का समर्थन किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने जंहा विरोध प्रदर्शन किया वंही नुक्कड़ सभा कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आग उगला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव और संचालन अमीत कुमार बर्नवाल ने किया।
मौके पर नागेश्वर यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि ज़ब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से आम जनता की स्थिति बद से बदतर हो गई है।
आज देश की स्थिति इतना नाजुक हो गया है कि गरीब - मजदूर, छात्र - नौजवान से लेकर किसान तक अपने हक़ के लिये इस तानाशाही सरकार के खिलाफ रोड पे उतर आये है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग करती है। अगर भाजपा सरकार इस किसान विरोधी कानून को वापस नहीं लेती है तो यहाँ से लेकर दिल्ली का सत्ता हिलाने में भी यहाँ के किसान - मजदूर और छात्र - नौजवान पीछे नही हटेंगे।
मौक़े पर प्रखंड कार्यकारी सचिव सकलदेव यादव, इंनौस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, इंनौस के जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव,रंजीत यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, पवन चौधरी, अशोक यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, सुशील राणा, विक्की यादव और दर्जनों नौजवान साथी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें