शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

गिरिडीह में कृषि बिल के खिलाफ भारत बन्द रहा असरहीन

गिरिडीह में कृषि बिल के खिलाफ भारत बन्द रहा असरहीन


गिरिडीह : कृषि बिल के विरोध में आहूत विपक्षी दलों का भारत बंद गिरिडीह मे असरहीन रहा। शुक्रवार को बिल के खिलाफ बन्द के समर्थन में सिवाय भाकपा माले के कोई भी विपक्षी दल सड़क पर नजर भी नहीं आये। जबकि बन्द के समर्थन में आम आदमी पार्टी समेत कई दल शामिल थे।

वंही बन्द के मद्दे नजर प्रशासनिक महकमा काफी मुस्तेद दिखा। चौक चौराहे पर जंहा पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। वंही सुबह से ही सीओ रवीन्द्र कुमार सिन्हा और नगर थाना प्रभारी विनय राम पुलिस जवानों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। वंही दूसरी ओर भारत बन्द के दौरान सड़कों पर रोज की तरह दुपहिया, चार पहिया वाहनों का परिचालन जारी रहा। दुकानों में रोज की तरह भीड़ भाड़ रही। सब कुछ आम दिनों की तरह सामान्य नजर आया। कल कारखाने भी खुले रहे। बन्द के कोई असर कंही देखने को नही मिला।

जिलामुख्यालय स्थित झंडा मैदान में माले कार्यकर्ता जुटे और वंही से शहर की मुख्य सड़कों की ओर कूच किया। ज्योंहि बंद के समर्थन में उतरे माले नेता और कार्यकर्ता झंडा मैदान से निकले त्योंहि पूर्व से डंटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। झंडा मैदान से निकलकर जैसे ही माले कार्यकर्ता भारत बन्द को गिरिडीह में भी सफल कराने की नियत से अम्बेडकर चौक पहुंचे तो वँहा पूर्व से तैनात अधिकारियों ने उन सभी बंद समर्थको को रोक लिया। 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद बंद समर्थको ने अंबेडकर चौक पर ही केंद्र सरकार के किसान बिल के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर माले नेताओ ने कहा कि सरकार के लाठियों से माले कार्यकर्ता कभी डरने वाले नही है। कहा कि इस कोरोना महामारी को लेकर राजनीतिक दलों के प्रदर्शन पर रोक है। लेकिन भाकपा माले द्वारा बिल का विरोध जारी रहेगा।


मौके पर भाकपा माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, मनौवर हसन बंटी, प्रीति भास्कर, अखिलेश कुमार, नौशाद चाँद सहित काफी संख्या में माले नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें