शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

पीडीएस डीलर हीरा लाल साव की अनुज्ञप्ति किया गया निलंबित

पीडीएस डीलर हीरा लाल साव की अनुज्ञप्ति किया गया निलंबित

गांवां/गिरिडीह  : जनवितरण प्रणाली की दुकान के संचालक हीरा लाल साव को महिला कार्ड धारी के साथ मार पीट एवं बदसुलूकी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। डीएसओ के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उक्त पीडीएस दुकान के सभी राशन कार्ड धारियों को प्रगतिशील स्वयं सहायता समूह गांवां को स्थानांतरित कर दिया गया।

क्या है मामला:

 बीते 23 सितंबर को डीलर हीरालाल साव के द्वारा एक 40 वर्षीय महिला शकुन्ती देवी से साथ मार पीट एवं अभद्र वयवहार करने का मामला प्रकाश में आया था। शकुन्ती देवी का कहना था कि उसे सितंबर माह का राशन कम दिया जा रहा था। साथ ही कार्ड में अक्टूबर माह का राशन भी चढ़ा दिया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर डीलर और उसकी पत्नी उसके साथ मार पीट पर उतर गए थे। उसके बाद महिला ने घटना की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की थी। सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और डीलर हीरालाल साव को कड़ी फटकार लगाई और मामले की जांच की बात कही थी। वंही यह मामला सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री तक पहुंच गया था। जिस पर उन्होंने काफी गम्भीरता से संज्ञान लिया और डीसी गिरिडीह और डीएसओ से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में डीएसओ ने बीडीओ गांवा को उक्त डीलर के खिलाफ एफआईआर करने को कहा और उसका लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें