पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग से ही होगा देश और समाज में एकता का प्रचार : कामेश्वर पासवान
गिरिडीह : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमर कुमार बावरी के निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उमेश दास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री मेघलाल तूरी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पासवान ने कहा कि हर वर्ष हम सभी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने संगठन को खड़ा करने में अपना बलिदान दिया उनकी याद में उनकी जयंती मनाते हैं। साथ ही उनकी जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। ताकि देश और समाज में एकता का प्रचार-प्रसार हो और एक अच्छी परंपरा की शुरुआत हो।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से देश मे आज कई योजनाएं संचालित है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान के अलावा जिला महामंत्री उमेश दास राजू दास रंजीत राय, मोनू कुमार, नितिन कुमार, इरफान अंसारी, सीताराम मंडल, मेघलाल तूरी, माथुर दास, रोहित दास, सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें