शनिवार, 11 जुलाई 2020

पांच नये कोरोना संक्रमितों में एक की हुई इलाज के दौरान रांची में मौत

पांच नये कोरोना संक्रमितों में एक की हुई इलाज के दौरान रांची में मौत
जिले में मृतकों की संख्या हुई तीन जिनमे दो बगोदर और जमुआ का 

गिरिडीह :  जिले में पिछले 24 घण्टे में मिले 5 नये कोरोना संक्रमितों में एक की मौत रांची के मेडिका में इलाज के दौरान शनिवार को हो गई। शुक्रवार की देर रात आये रिपोर्ट में तीन नए केस मिले थे। जिनमें दो बगोदर का और एक देवरी का मरीज है।  जबकि शनिवार दोपहर में भी दो नए केस सामने आये हैं। शुक्रवार रात की रिपोर्ट में बगोदर के हेसला गांव निवासी 63 वर्षीय संक्रमित की मौत शनिवार की सुबह रांची के मेडिका में हो गई। जिसकी पुष्टि सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा ने की है।

हेसला निवासी संक्रमित शुगर और लो ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित था। वह अपनी बेटी के घर रामगढ़ में था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रांची ले जाया गया था। जंहा उसकी मौत हो गयी। बगोदर में यह दूसरी और गिरिडीह जिले में तीसरी मौत है। जिले में इसे पूर्व बगोदर और जमुआ के एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा अब बढ़कर 110 हो गया है. जिसमें तीसरे की मौत के बाद एक्टिव केस की संख्या 13 हो गयी है।  वहीं 75 से अधिक मरीज स्वस्थ हो घर जा चुके हैं। एक्टिव केसों में जेल में बंद तीन कैदी भी शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें