शनिवार, 11 जुलाई 2020

प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां

प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सांसद ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां


गिरिडीह :  भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में माननीय विधायक  केदार हाजरा के आवासीय कार्यालय में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कोडरमा के पूर्व सांसद डा. रवीन्द्र राय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। भारत के नवनिर्माण का उद्घोष किया। भारत भविष्य में वैश्विक शक्ति बनेगा।

पूर्व सांसद राय ने कहा कि पीएम मोदी के नेत्तृव में जनता कोरोना के खिलाफ की लड़ाई में एकजुट है। मोदी सरकार ने लोगों को बीमारियों से सुरक्षित करते हुए आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरुआत की। बताया कि पहले फेज के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश को संवारा, तो दूसरे फेज में देश के तमाम वर्गों का विकास किया। कहा कि मोदी के इन प्रयासों के कारण ही विश्व में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। कोरोना काल में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि 14 कृषि उत्पादों को लाभकारी सूची में डालना जाहिर करता है कि किसानों के प्रति सरकार कितनी गंभीर है।

इस प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद कोडरमा रवींद्र राय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विधायक जमुआ  केदार हाजरा,  निवर्तमान गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, निवर्तमान गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नुकान्त, विवेश जालान, संजय सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें