रविवार, 29 मार्च 2020

पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी और सास को किया घायल, फरार

पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी और सास को किया घायल, फरार
तिसरी/ गिरिडीह : तिसरी थाना अंतर्गत खिजुरी पंचायत के आरपत्थर आदिवासी गांव में एक पति ने घरेलू विवाद में धारदार हथियार से वार कर जंहा अपनी पत्नी को घायल कर दिया। वंही बीच बचाव करने पहुंची पत्नी की माँ (सास) को भी जख्मी कर फरार हो गया। घटना रविवार शाम की बतायी जाती है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि चारो मुर्मू की पत्नी 30 वर्षीय सुनीता हेम्ब्रोम अपने पति से बिना पूछे एक दिन पूर्व मुर्गा बेच दी थी। जिसे लेकर पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुई थी।  चारो मुर्मू ने इस बात को लेकर पत्नी सुनीता को घर से निकाल दिया। घटना के बाद सुनीता गांव के एक महतो के घर रह कर देवरी प्रखंड के टेलो गांव स्थित अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी।  रविवार को उक्त मामले का फैसला होना था। जिसके लिये सुनीता की माँ सुमी हांसदा के साथ अन्य ग्रामीण एकजुट हो ही रहे थे तभी नशे में धुत चारो ने ताड़ी चुवाने वाली हथियार से सुनीता के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गिर गयी। बेटी को बचाने पहुंची माँ सुमी पर भी दामाद चारो ने हमला किया जिससे उसका बाँया हाथ घायल हो गया।

बताया जाता है कि आरोपी चारो मुर्मू ताड़ी बेचने का काम करता है। घायल सुनीता को एक बेटा व एक बेटी है।  इस घटना से दोनों काफी मर्माहत है। रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामिणों ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें