रविवार, 29 मार्च 2020

वार्ड पार्षद सुमित ने बांटे जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री

वार्ड पार्षद सुमित ने बांटे जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री

           फोटो :  सामग्री वितरित करते वार्ड पार्षद
            

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना Covid-19 के कारण पूरा देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कई गरीब परिवारों के सामने आर्थिक तंगी एक चुनौती बन कर खड़ा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी अपनी ओर से भरपूर प्रयास कर रही है कि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। 


ऐसे माकूल मौके पर जंहा गिरिडीह में संचालित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गरीबों असहायों के सहायतार्थ मुहिम शुरू कर दिया है। वंही कई सामाजिक कार्यकर्ता भी बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे हैं। 


इसी कड़ी में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने यह तय किया कि चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों लेकिन मेरे वार्ड का कोई भी परिवार भूखा नहीं सोएगा। इसी के तहत वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने रविवार को अपने सहयोगियों के साथ न केवल अपने वार्ड बल्कि आस पास के क्षेत्रों के जरूरतमंदों के बीच चावल, दाल, आलू सहित अन्य खाद्य वस्तुओं का अलग-अलग पैकेट बना कर वितरित किया। वार्ड पार्षद सुमित की तरह अगर सभी वार्ड पार्षद और मुखिया काम करने लगे तो सम्पूर्ण गिरिडीह जिले में लॉक डाउन के दौरान कोई भी भूखा नही रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें