रविवार, 29 मार्च 2020

मधुबन थाना में जरूरतमंदों के लिए की गई भोजन की व्यवस्था

मधुबन थाना में जरूरतमंदों के लिए की गई भोजन की व्यवस्था 
पीरटांड़/गिरिडीह :  जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन थाना में सामुदायिक भोजनालय कार्यक्रम के तहत गरीब,  असहाय , एवं जरूरतमंद लोगों के लिए की गयी निशुल्क भोजन की व्यवस्था।

 वैश्विक महामारी करुणा वायरस को देखते हुए  केंद्र सरकार ने 21 दिनों के लोक डाउन की घोषणा की है। जिस कारण गरीब असहाय एवं मध्यम वर्ग के लोग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी का रोजी रोजगार बंद है। कोई घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिस कारण भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
 इसको देखते हुए सामुदायिक भोजनालय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत मधुबन थाना में गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है। जिससे लोग भोजन कर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मधुबन के कई संस्थाओं द्वारा घर-घर जाकर अनाज का वितरण भी किया जा रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें