उम्र में छोटे चचेरे देवर संग भागी एक बच्चे की माँ
तिसरी/ गिरिडीह : रिश्ते की एक भाभी अपने चचेरे देवर के साथ बीते रविवार की शाम को घर से फरार हो गयी। भाभी अपने साथ अपने दो साल के बेटे को भी ले गयी है। परिजनों ने काफी खोज बीन किया, नहीं मिलने पर स्थानीय थाने को आवेदन देकर ढूंढने की गुहार लगाया है। घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव की बतायी जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह गांव की एक 24 वर्षीय विवाहिता अपने 18 वर्षीय चचेरे देवर के साथ अपने बच्चे सहित भाग गयी है। विवाहिता का पति दिल्ली में नोकरी करता है। होली त्यौहार पर घर आया था और त्यौहार के बाद पुनः दिल्ली चला गया। जबकि विवाहिता का देवर हजारीबाग में इंटर का छात्र है और लोक डाउन के दौरान घर आया था।
भाभी संग भागे 18 वर्षीय युवक के पिता लिटा महतो ने बताया कि मेरा बेटा व मेरे बड़े भाई की बहू रविवार की शाम से एक साथ कही चली गयी है। काफी खोजा पर नही मिल रही है। यह भी बताया कि लड़का (युवक) की तबियत खराब थी। जिस कारण घरवाले को उसकी अत्यअधिक चिंता हो रही है।
हालांकि थाना प्रभारी तीसरी उत्तम कुमार उपाध्याय ने पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर करते हुये कहा कि उन्हें इस बाबत कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है।
बहरहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें