झारखण्डधाम में साढ़े छह करोड़ की योजनाओं का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन
जमुआ : देवाधिदेव महादेव के विवाह के उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को झारखण्डधाम में साढ़े छह करोड़ की योजना का उद्घाटन कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं जमुआ के विधायक केदार हजरा ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखण्डधाम की महिमा अपार है। इस स्थान की पवित्रता और यहाँ स्वच्छता को बरकरार रखना हम सबों का दायित्व है। कहा कि झारखण्डधाम के विकास के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाएगी। उन्होंने झारखण्डधाम में महोत्सव की शुरुआत करने की बात कही।
कार्यक्रम में जमुआ के विधायक केदार हजरा ने कहा कि झारखण्डधाम रेलवे हाल्ट के लिए कार्य किया जाएगा। कहा कि झारखण्डधाम को राष्ट्रीय फलक पर लाने की कोशिश जारी है। झारखण्डधाम के नाम से रेलवे होल्ट निर्माण एवं झारखण्डधाम में महोत्सव आयोजन का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि झारखण्ड महोत्सव मार्च अप्रैल में करवाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष पण्डा ने किया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के अलावे अशोक उपाध्याय महादेव दुबे, सुभाष सिन्हा, कैलाश साव, रामानन्द सिंह, दशरथ वर्मा, राजेश वर्मा, विवेकानन्द सिन्हा, आशुतोष वर्मा, प्रदीप सिंह, मदन राय, अजीत दुबे, बद्री वर्मा, वकिल विश्वकर्मा, नागों सिंह, अजीत दुबे, सुधीर राय, अर्जुन मण्डल, कार्तिक मण्डल,प्रदीप यादव, संजय पण्डित ,जयप्रकाश यादव ,मनोज कुमार ,हिरामनी यादव ने भी सम्बोधित किया।
उद्घाटन के बाद सांसद ने देवाधिदेव महादेव के दरबार मे मत्था टेका। पूजा अर्चना के बाद धरनार्थियों के बीच कम्बल का वितरण किया।