अनोखी शादी: रिसेप्शन पार्टी पर दुल्हा दुल्हन ने बांटे छ सौ पौधे
रिपोर्ट : पंकज मिश्र
जामताड़ा : लोगों के लिए शादी का लमहा बहुत ही यादगार और एक्सईटमेंट भरा होता है। इसके लिए शादी के जोड़ों से लेकर दुल्हा दुल्हन, और दोनों परिवार के लोग भी तरह तरह की जुगत मे रहते है।
ज्यादातर लोग गिफ्ट लेन देन का चुनाव करने मे दिमाग खपाते देखे जाते है। लेकिन चित्तरंजन मे हाल मे हुई एक अनोखी और आदर्श शादी इन दिनों क्षेत्र मे चर्चित है।
जहां दुल्हा दुल्हन ने अपने विवाह मे सरीख होने वाले दोस्तो, रिश्तेदारों और परिचितों के बीच पौधों का वितरण किया। करीब छ सौ लोगों मे पौधे बांटे गए।
दुल्हा चिरेका कर्मी सेक्सपियर सोरेन और दुल्हन जोया के अनुसार धरती और पर्यावरण को और भी जीवनदायिनी बनाने के लिए पेड़ पौधों से बेहतर कोई विकल्प नही है जो आने वाली पीढियों के लिए भी उपयोगी शाबित होगा। इसके लिए हम इतने सारे पौधे एक साथ लगा नही सकते। यह देखते हुए हमलोगों ने सोचा इस जिम्मेदारी को अगर हम आपस मे बांट ले तो यह महान काम भी आसान हो जायगा। और सभी लोग अपना दायित्व भी समझ पाएंगे।
यही छोटा सा प्रयास की लोग खूब सराहना कर रहे है। लोगों के अनुसार यह कदम काफी प्रेरणादायक है हम सबको इसका अनुकरण करना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें