नेहरू युवा केन्द्र का जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सह प्रतियोगिता सम्पन्न
प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने गिरिडीह, बिरनी, देवरी, बेंगाबाद व गांडेय प्रखंड युवा मंडल के प्रतिभागी
आयोजित हुआ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, विजीयी प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत
गिरिडीह: भारत सरकार की युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की अनुषंगी इकाई नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गुरुवार को स्थानीय एक होटल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जिले की गिरिडीह, बिरनी, देवरी, बेंगाबाद एवं गांडेय प्रखंड में संचालित यवा मण्डल शामिल हुये।
जिला युवा समन्वयक बिक्रम सिंह की अगुवाई और जयशंकर की अध्यक्षता में संचालित इस जिला स्तरीय
कार्यक्रम के दौरान एकल गायन, सामूहिक गायन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एंव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर निर्णायक सिने अभिनेता सह पत्रकार राजेश"अभागा" एवं हरमिन्दर सिंह बग्गा उपस्थित थे।
निर्णायकों द्वारा दिये गये निर्णय के आधार पर *एकल गायन* में कुंदन कुमार को प्रथम, रामचन्द्र यादव को द्वितीय एवं हेमलाल को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
जबकि *ग्रुप गायन* में मनीष पांडेय एवं रवि कुमार की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया।
वंही *एकल नृत्य* में प्रथम पुरस्कार निधि कुमारी, द्वितीय शिवानी कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार रवि कुमार को मिला। जबकि इस प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी, जफर अंसारी एवं सावन कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि *सामूहिक नृत्य* में मनीष पांडेय एवं रवि कुमार की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया।
जबकि इस दौरान आयोजित *रंगोली प्रतियोगिता* में पूजा को प्रथम, निधि को द्वितीय एवं अमीषा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि अल्ताफ को अध्यक्षीय एवं मनीष एवं रवि की जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया।
कार्यक्रम के उपरांत युवा मण्डलों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल नैयर परवेज की भूमिका सराहनीय रही। मौके पर उमेश शर्मा समेत नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वंय सेवक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें