बुधवार, 15 जुलाई 2020

गिरिडीह में मिले रिकार्ड 21 पोजेटीव मरीज, जिनमे 8 सदर प्रखंड के

गिरिडीह में मिले रिकार्ड 21 पोजेटीव मरीज, जिनमे 8 सदर प्रखंड के
मरीजों में एक 5 वर्षीय बच्चा और 2 महिलाएं शामिल

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से दहशत का माहौल वयाप्त है।  मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक गिरिडीह में रिकार्ड 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई। इन मरीजों में एक 5 वर्षीय बच्चा और 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

इन सभी संक्रमित मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड के 8 मरीज शामिल है। जिनमे प्रखंड क्षेत्र के पहलपुर, दूधरवा, रोपमहुआ, करनाटांड़, मामाआहरी, दसरोडीह, नीमोडीह व दरवेडीह गांव के एक एक मरीज शामिल  है।

जमुआ के हैं 8 मरीज : 
मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले के जमुआ प्रखंड के 8 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। इन मरीजों में 6 प्रखंड क्षेत्र के कोदम्बरी इलाके के सिहोडीह गांव के हैं। जहां पिछले दिनों भी संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं एक मरीज रूपीडीह और एक रेम्बा का है।

बिरनी के 2,सरिया व बगोदर के एक एक संक्रमित: 
वंही जिले के बिरनी प्रखंड के गुड्डीटांड़ में एक 5 साल का बच्चा और एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसी तरह सरिया व बगोदर में एक एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। एक और मरीज कहाँ का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मरीजों की पुष्टि होने के बाद सभी को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। वहीं सम्बंधित इलाके में कन्टेंटमेंट जोन और बफर जोन बनाकर सेनेटाइज करवाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी संक्रमितों के गांव को पूरी तरह सील कर निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें