बुधवार, 15 जुलाई 2020

पर्यावरण संरक्षण हेतु बेंगाबाद में किया गया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण हेतु बेंगाबाद में किया गया वृक्षारोपण


          

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा पंचायत के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रख कर वृक्षारोपन किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती प्रेरणा दीक्षित, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह एवं मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थिति थे।


बुधवार को आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिनवाटांड, चुगंलो, देवाटांड, आंगनबाड़ी केंद्र विझैया एवं मध्य विद्यालय छोटकी खरगडीहा के विद्यालय परिसर में स्थानीय लोगों, प्रशासनिक पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के द्वारा पौधा रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका मौजूद थे। 

वंही मौके पर विनोद  दास ,जयराम दास, टुकन रविदास,  मनोज साव, अनीता भारती, इस्लाम अंसारी ,परवेज आलम, राधे यादव ,उमा शंकर राम ,कृष्ण कुमार शर्मा ,नासिर अंसारी, भागीरथ प्रसाद साव, सुनील कुमार ,मोहन शर्मा,अशोक कुमार, संजय कुमार दास, सहित कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें