रविवार, 21 जून 2020

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर उपायुक्त ने किया पदाधिकारियों संग योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर उपायुक्त ने किया पदाधिकारियों संग योगाभ्यास

उपायुक्त ने किया लोगों से घर पर ही परिवार के साथ योग करने की अपील की

 मानसिक और शारीरिक समस्याओं से पाई जा सकती है योग से निजात : उपायुक्त

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने अपने आवासीय परिसर में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिले के पदाधिकारियों संग योगाभ्यास किया।

 इस अवसर पर उन्होंने सभी जिले वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कहा कि योग करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है।

 योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। योग करने से शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। उपायुक्त ने  जिले वासियों से घर में ही परिवार के साथ योगाभ्यास करने की अपील की। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें