युवक ने खुद के शरीर पर तेल उड़ेल लगाया आग
गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित कब्रिस्तान के समीप रविवार को एक युवक ने खुद के शरीर पर तेल उड़ेल कर खुद को आग हवाले कर दिया।
युवक द्वारा खुद के शरीर मे आग लगा लिये जाने के बाद आस पास के लोग पहले तो हक्का बक्का रह गए। बाद में स्थिति को समझ आग को बुझाने दौड़े। काफी मशक्क्त से लोगों ने आग को बुझाया। हालांकि तब तक युवक पूरी तरह से झुलस चुका था। आनन फानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।
युवक की पहचान बिशनपुर निवासी मोहम्मद नियाज के रूप में हुई है। युवक ने आखिर ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अंतिम समाचार मिलने तक नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और जांच पड़ताल में जुट गयी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें