रविवार, 21 जून 2020

कोलकाता पटना एक्सप्रेस पर सवारी करना आम लोगों के लिये हो सकता है काफी दुश्कर

कोलकाता पटना एक्सप्रेस पर सवारी करना आम लोगों के लिये हो सकता है काफी दुश्कर
*परेशान हो सकते है आम यात्री, क्योंकि काफी वीराने में अवस्थित है न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन

    [ रिपोर्ट : राजेश कुमार की ]
गिरिडीह : कोलकाता पटना एक्सप्रेस ट्रेन अब न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह खबर गिरिडीह वासियों की काफी खुशी वाली तो है। लेकिन आम जनता (यात्री) को इस ट्रेन से सवारी करना काफी दुश्कर साबित होने वाला हो सकता है। 
यह ट्रेन उन्ही लोगो के लिये फायदेमंद साबित होगा जिनकी खुद की चारपहिया वाहन होगी। अन्यथा आम लोग यदि इस ट्रेन से सफर करेंगे तो उन्हें काफी फजीहतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन ऐसे स्थान पर बना है जंहा से शहर तक के लिये आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नही रहता है। 

 न्यू गिरिडीह स्टेशन पर पहुंचेगी। जो एकदम वीराने में बना है। जंहा शाम की ट्रेन कोडरमा- मधुपुर पैसेंजर को पकड़ने जाने हेतु संसाधन काफी परेशानी से मिलती है तो मध्य रात्रि में संसाधन कैसे उपलब्ध होगा  इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। मधुपुर से उक्त ट्रेन मधुपुर-कोडरमा की वापसी रात्रि लगभग 8 बजे होती है। उस वक्त कोई संसाधन उपलब्ध नही रहता जिसके सहारे यात्री अपने घर तक पहुंच सके। ऐसे में मध्यरात्रि में संसाधन मिलना काफी दुश्कर साबित होगा।

रेलवे द्वारा जारी उक्त ट्रेन की समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 13131 जो कोलकाता से खुलकर पटना तक जायेगी। यह ट्रेन कोलकाता से 19:50 बजे अर्थात शाम के 7: 50 बजे कोलकाता से खुलेगी। यह रात्रि 2:15 बजे महेशमुण्डा जंक्शन पहुंचेगी और रात के 2:32 बजे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। यह ट्रेन रात्रि 2 :37 बजे न्यू गिरिडीह से खुल कर सुबह 9 बजे पटना पहुंचेगी। यूँ कहे कि ट्रेन मध्यरात्रि में न्यू गिरिडीह स्टेशन पर पहुंचेगी। 

अब बात करें ट्रेन संख्या 13132 की जो पटना से खुलकर कोलकाता तक जाएगी। यह ट्रेन पटना से 16: 45 बजे अर्थात शाम के 4 : 45 बजे खुलेगी और रात्रि 23: 26 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचेगी (अर्थात रात्रि 11: 26 बजे)। वही ट्रेन 23:31 बजे न्यू गिरिडीह से खुलकर 23:43 पर महेशमुण्डा पहुंचेगी और दूसरे दिन सुबह 7 : 25 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। 

इस रूट में दोनों ही ओर से चलने वाली इस ट्रेन की समय सारणी काफी ही परेशानी भरी साबित होगी गिरिडीह की आम यात्रियों के लिये। क्योंकि रात में कोई साधन उपलब्ध नही होगा जिससे ट्रेन से आने वाले यात्री सही सलामत अपने घर अथवा गन्तव्य तक पहुंच सके।

 न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन गिरिडीह -बेंगाबाद मुख्य पथ से काफी अंदर बनाया गया है। पहुंच पथ भी काफी जर्जर है। ट्रेन का ठहराव रात में होने से यात्रियों को सिवाय संकटों के सामना करने के और कुछ हासिल नही होगा। रेलवे को इस दिशा में पुनः एक उच्च कोटि का निर्णय लेने की आवश्यकता है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिले और रेलवे को भी उचित राजस्व की प्राप्ति हो सके।

वैसे रेलवे ने यह ट्रेन इस रूट में देकर गिरिडीह वासियों की वर्षों की मांग को पूरी की है। जिसका दूरगामी परिणाम काफी सुखद होने वाला है। अब स्थानीय प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि को एक जोर लगाने की जरूरत है। ताकि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक का पहुंच पथ को दुरुस्त हो सके। मुख्यमार्ग से रेलवे स्टेशन तक सड़कों के किनारे हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि अर्धरात्रि में ट्रेन से उतर कर अपने घर तक पहुंचने में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पहुंच पथ दुरुस्त होने से सवारी वाहन सुलभ तरीके से स्टेशन तक पहुंच सकेगी तब यात्रियों को गन्तव्य तक पहुंचने में कोई दिक्क्क्त नही होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें