खाना बनाने को लेकर सास- बहु में हुई थी कहा सुनी
गिरिडीह(Giridih)। जिले के गावां थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत के बेलाख़ुट्टा गांव में बुधवार एक 25 वर्षीय महिला का शव कुआं से बरामद किया गया। मृतका पप्पू यादव की पत्नी निशा देवी थी। मृतका के मायके वालों ने दहेज में सोने की चैन की मांग को लेकर निशा की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही गांवा थाना की पुलिस गांव पहुंची और कुआं से शव को निकाल शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गयी और पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है।
जानकारी के अनुसार निशा देवी और उसकी सास अष्टमा देवी के बीच बुधवार सुबह में खाना बनाने को ले मामूली झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद निशा देवी गुस्से में आकर घर के नजदीक स्थित कुआं में छलांग लगा दी। कुंआ में काफी अधिक पानी रहने के कारण वह डूब गई और उसकी जान चली गयी। मृतका का एक 13 माह का पुत्र है।
मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगा कर थाना में आवेदन दिया है। जिसमे मायके वालों ने बताया है कि वर्ष 2023 में तीन लाख नकद और एक अपाची बाइक समेत अन्य जेवर व जरूरत के समान देकर पुत्री निशा की शादी पप्पू यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा।
लेकिन वर्ष 2024 से सोने की चेन के लिए निशा का पति पप्पू यादव और सास अष्टमा देवी लगातार उसे प्रताड़ित करने लगी। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने निशा की हत्या कर शव को कुआं में डाल दिया है।बहरहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें