गिरिडीह (Giridih)। तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। देखते ही देखते तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। मामला गिरिडीह शहर की उपनगरी पचम्बा थाना क्षेत्र के पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान के पीछे स्थित रानी तालाब की है।
तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस सदलबल घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से निकलवा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ निवासी बेंगा मल्लाह (32वर्ष) के रूप में हुई।
सूचना पाकर मृतक के परिजन भी तालाब के समीप पहुंच गए और शव देख दहाड़े मार मार कर रोने लगे। परिजनों के रुदन क्रंदन से वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखे भी बरबस छलक उठी।
बेंगा मल्लाह की मौत कैसे हुई। उसकी तालाब में डूबने से स्वभाविक मौत हुई है या फिर उसकी हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंका गया है या उसने स्वंय तालाब में कूद कर आत्महत्या की है। यह अब तक रहस्य बना हुआ है।
पचम्बा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी गहनता से मामले की छानबीन करने में जुटी है। फिलवक्त वक्त पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें