मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

सदर विधायक सुदिव्य सोनू की पहल से अब संकरी गली भी हो सकेगी सेनिटाइज्ड

सदर विधायक के पहल से अब हर संकरी गली भी हो सकेगी सेनिटाइज्ड

गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जंहा एक ओर  जिला प्रशासन द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। वंही सजग जनप्रतिनिधि होने के नाते गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भी काफी सराहनीय पहल की शुरुआत किया है। 

अब तक जिला मुख्यालय की मुख्य सड़को के किनारे अवस्थित घरों व नालियों का सैनिटाइजेशन सम्भव हो पा रहा था। लेकिन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने ऐसी व्यवस्था की है कि अब गलियों में भी सेनिटाइजेशन का काम हो सकेगा। उन्होंने सैनिटाइजर छिड़काव हेतु एक 5000 लीटर की क्षमता वाली टैंकर केमिकल सहित, 4 स्टाफ और 2 ट्रेक्टर चालक दल के साथ 2 छिड़काव मशीन गिरिडीह शहर की जनता को समर्पित किया है।

 जिसके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के हर गलियों को सैनिटाइज किया जाएगा। मंगलवार को झामुमो कार्यालय के पास विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू हुआ। 

मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सैनिटाइजेशन से विभिन्न गलियां छूट जा रही थी। इसी के मद्देनजर टैंकर की व्यवस्था की गई है। जिससे विभिन्न गलियों को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पचम्बा वार्ड नंबर 1 से इसकी शुरुवात की जा रही है। शहर के हर क्षेत्र में ये पहुंचेगा। यह सिर्फ चौड़ी सड़कें ही नही बल्कि कम चौड़ी सड़कों में भी जा सकती है। 

उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि अपने अपने क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार इस प्रयास का लाभ उठाएं। छिड़काव गाड़ी बुलाने हेतु विधायक ने कुछ फोन नम्बर जारी किये हैं। जिनके माध्यम से सम्पर्क कर क्षेत्र की जनता इस छिड़काव गाड़ी को अपने अपने गलियों में बुला सकते हैं।  

जारी किया सम्पर्क नम्बर 
संजय सिंह (झामुमो जिलाध्यक्ष)9431144825
गौरव कुमार : 8294823356, पवन सिंह : 9572111948, राकेश रंजन : 7979922323, अभय सिंह : 7717706504, गोपाल शर्मा : 9123138053, रॉकी सिंह : 8102985700 एवं
टूना सिंह : 8340251569 का नम्बर जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें