मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

कांग्रेसी नेता व समाजसेवी सुकर पासी का निधन

कांग्रेसी नेता व समाजसेवी सुकर पासी का निधन


गिरिडीह : जिला कांग्रेस पार्टी के कर्मठ एवं स्वच्छ, साफ और ईमानदार छवि के काॅग्रेसी नेता तथा प्रसिद्ध समाज सेवी सुकर पासी का निधन बीते रात्रि उनके बाभनटोली स्थित आवास पर हो गयी।

 वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन से जंहा जिले के कांग्रेसियों में शोक की लहर व्याप्त है। वंही परिजनों पर आकस्मिक दुःखों का पहाड़ टूट गया है।

स्वO पासी गिरिडीह के प्रधान डाकघर में कार्यरत थे।  वह अपने सेवाकाल से ही सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जमुआ सुरक्षित सीट से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। नतीजतन उन्होंने पोस्टल डिपार्टमेंट को नॉकरी से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ा था। जिसमे उनकी करारी हार हुई थी। उसके बाद से वह पुनः पूरी तरह से सामाजिक कार्यकर्ता बन समाज के लिये काम करने लगे। उनके पुत्रों में एक गिरिडीह जिला परिषद में कार्यरत है तो दूसरा सरकारी शिक्षक के रूप में पदस्थापित है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर काफी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। जिनमे कमलनयन सिंह, बलराम यादव, पंकज सागर, धनञ्जय सिंह, समेत कई अन्य कांग्रेसीजन के अलावे माले नेता राजेश यादव मुख्य रूप से शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें