समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
बुधवार, 23 सितंबर 2020
अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं के लिए लगा निशुल्क कोरोना जांच शिविर

स्नातक सेमेस्टर 6 परीक्षा आयोजन हेतु बैठक कर बनी रणनीति

मुखिया संघ ने बैठक कर किया सरकार से मुखिया के कार्यकाल में विस्तार की मांग
मुखिया संघ ने बैठक कर किया सरकार से मुखिया के कार्यकाल में विस्तार की मांग
जमुआ/गिरिडीह : जमुआ प्रखण्ड के खरगडीहा सचिवालय में बुधवार को जिला मुखिया संघ की जमुआ विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवनाथ राणा ने की जबकि संचालन खरगडीहा के मुखिया निजामुद्दीन अंसारी ऊर्फ़ चीना खान ने किया।
बैठक के दौरान मुखिया संघ की ओर से सरकार से मांग किया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यकाल समाप्त होने में अब कुछ ही महीना शेष रह गया है। कोविड 19 के कारण पंचायत चुनाव निर्धारित समय मे होना सम्भव प्रतीत नही हो रहा है। ऐसे मे पूर्व से निर्धारित शक्तियों के साथ मुखिया के कार्यकाल में विस्तार किया जाना चाहिए ताकि विकास कार्य बाधित न होकर निर्बाध रूप से जारी रहे। परिस्थिति अनुकुल होने पर सम्भव हो तो चुनाव करवाया जाय।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार व जनता के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका में मुखिया द्वारा ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य व दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान, मनरेगा सहित अन्य में अप्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैय्या कराने के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार मुखिया द्वारा कराया जा रहा है।
बैठक के दौरान जमुआ विधानसभा प्रभारी मुखिया रमेश प्रसाद कुशवाहा, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, नकुल कुमार पासवान, सुमित्रा देवी,गीता देवी, दीपक तिवारी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक में मो जलाल अंसारी, तूफानी सिंह, रामचंद्र प्रसाद वर्मा, श्यामसुंदर दास, राम सागर राय, ओम प्रकाश साहू, मो हनीफ़ अंसारी, नंदकिशोर वर्मा, मो शहादत आलम, धनुखी महतो, शंकर प्रसाद वर्मा, संजय कुमार यादव, भगीरथ रविदास, विवेकानन्द सिन्हा, नंदकिशोर रजक, कमरुद्दीन अंसारी,छोटू साव, प्रमिला वर्मा, वृजनंदन तिवारी, सहित जमुआ व देवरी प्रखण्ड के सभी पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

कृषि बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रर्दशन गुरुवार को

राशन कम देना और ग्राहक से बदतमीजी करना डीलर को पड़ा महंगा, लाइसेंस हुआ रद्द
राशन कम देना और ग्राहक से बदतमीजी करना डीलर को पड़ा महंगा, लाइसेंस हुआ रद्द
गिरिडीह : जिले के गांवा प्रखण्ड में राशन लेने पहुंची एक महिला के साथ राशन डीलर हीरा साव और उसकी पत्नी के द्वारा मारपीट करने और अपशब्द कहे जाने का मामला इतना तूल पकड़ा की डीलर को उसका खामियाजा चुकाना पड़ा। डीलर का राशन दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
बताया जाता है कि घटना के बाद गांवा के किसी व्यक्ति ने ट्विटर के माध्यम से इस पूरे घटना की जानकारी सूबे के आपूर्ति मंत्री को दे दी। मंत्री ने तत्काल आपूर्ति पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री के निर्देश के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ सुदेश कुमार ने गांवा के डीलर हीरा साव के लाइसेंस को रद्द करते हुए उसके खिलाफ गांवा बीडीओ मधु कुमारी को थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला संकुती देवी बुधवार को डीलर हीरा साव के दुकान पर राशन लेने पहुंची। जहां नियमानुसार उंसने अनाज का उठाव किया। लेकिन डीलर ने वजन में करीब दो किलो अनाज कम दिया। जब पीड़िता ने कम देने का कारण पूछते हुए अपने कोटे का पूरा राशन मांगा तो डीलर ने संकुती देवी को उसके कोटे का पूरा अनाज देने से मना कर दिया। कोटे से मिले कम अनाज को लेकर पीड़िता और डीलर के बीच जमकर बहसबाजी शुरू हुई।
बाद में मामला काफी विस्फोटक स्थिति पर पहुंच गया। जिसमें नौंबत धक्का मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई। पीड़िता ने डीलर हीरा साव पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद डीलर और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट भी किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान डीलर उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास भी किया। डीलर के दुकान में हुए हंगामे के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए।
वहीं, जानकारी मिलने के बाद गांवा बीडीओ मधु कुमारी भी डीलर हीरा साव के दुकान पहुंची और पूरे मामले को समझते हुए डीलर को दोबारा गलती करने पर कार्रवाई की बात कही। लेकिन इसी बीच गांवा के किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री को भेज दिया। मंत्री ने मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। फिलहाल आरोपी डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। और उसके विरुद्ध गांवा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बगोदर/गिरिडीह : विगत कुछ माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त को बगोदर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त बगोदर थाना क्षेत्र के घुट्टीबाइर निवासी विजय यादव है। इसके विरुद्ध बगोदर थाना में कांड संख्या 106/20 के तहत मामला दर्ज था। यह जानकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने दी।

जंगली हाथी ने महिला को कुचला हुई मौत

विनोद बिहारी महतो के 97वीं जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
विनोद बिहारी महतो के 97वीं जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
◆स्व विनोद बाबु के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प
गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय में झामुमो के संस्थापक, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा स्व० विनोद बिहारी महतो के 97वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यरूप से उपस्थित थे। जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने बिनोद बाबू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया।
मौके पर विधायक सोनू ने कहा कि स्व. विनोद बाबू ने झारखंड राज्य और झारखंडियों के हक अधिकार के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का नारा देकर झारखंड के युवाओं को संघर्ष के लिये प्रेरित किया और अपने हक और अधिकार की लड़ाई को एक नई दिशा दी। कहा कि बिनोद बाबू ने अपने संघर्षकाल में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। आज भी कई शिक्षण संस्थान उनके नाम पर चल रहे है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी उन्होंने कई आंदोलन किये और सफलता पायी।
उनके 97वी जयंती कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उनके बताये मार्ग पर चलने और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य अजित कुमार पप्पू, केंद्रीय समिति सदस्य प्रमिला मेहरा, केंद्रीय समिति सदस्य शाहनवाज अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, राकेश रंजन, नारायण दास, उदय सिंह, गोपाल शर्मा, अभय सिंह, मोनू कुमार, मो सोनू, पप्पू रजक, सुरेन मुर्मू, अरमान, तूफान, प्रदोष कुमार, एहसान, रणधीर वर्मा, विनोद यादव आदि मौजूद थे।

फर्जी तरीके से रेल ई-टिकट बनाने मामले में रेल सुरक्षा बल ने किया बगोदर से एक युवक को गिरफ्तार
फर्जी तरीके से रेल ई-टिकट बनाने मामले में रेल सुरक्षा बल ने किया बगोदर से एक युवक को गिरफ्तार
गिरिडीह : रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अशोक कुमार बताया जाता है। जिसे रेल सुरक्षा बल के पदाधिकारियों ने बगोदर पुलिस के सहयोग से फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रेल सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अटका बाजार में अशोक टेलीकॉम नामक दुकान का संचालक है अशोक कुमार। बताया कि रेलवे बोर्ड नई दिल्ली व धनबाद रेल मंडल से ई टिकट दलाली के संबंध में मिली सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस के साथ से उसके दुकान पर पँहुच अशोक कुमार को और उसके द्वारा ई टिकट बनाने में प्रयोग किए जाने वाले लैपटॉप व मोबाइल के साथ पूछताछ के रेलवे सुरक्षा पोस्ट हजारीबाग रोड (रेलवे स्टेशन) पर लाया गया है।
बताया कि पूछताछ के क्रम में अशोक ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल रिचार्ज, पे पॉइंट के साथ-साथ रेलवे, जहाज के टिकट बनाने का काम करता है। वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट नहीं है फिर भी जिन्हें टिकट की आवश्यकता होती है। वह व्यक्तिगत आईडी से रेल टिकट बना कर बेचता है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यूट्यूब पर रियल मैंगो सॉफ्टवेयर के बावत उसे जानकारी मिली। उसने दो हजार रुपये पेटीएम के जरिए पेमेंट कर उस सॉफ्टवेयर की खरीदारी की थी। बाद में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर के जरिए उसके लैपटॉप में उक्त सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर दिया गया था। उंसने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी वह एक भी टिकट नहीं बना सका। लेकिन जब अधिकारियों ने उसके लैपटॉप और मोबाइल को चेक किया तो उसके व्यक्तिगत आईडी से 19 रेल ई टिकट बना पाया गया। जिसमें एक लाइट टिकट है जिसका मूल्य 352 रुपया है तथा 30,408 रुपये का पास्ट टिकट मिला। इसके अलावा उसके लेपटॉप में टिकट बनाने में प्रयोग में लाए गए 11 पर्सनल आईडी भी मिला।
जब उसकी पोल पट्टी खुल गयी तब रेल अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके लैपटॉप, दो मोबाइल, व्यक्तिगत आईडी से बना कुल 19 टिकट को जब्त कर लिया। साथ ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी। इस बाबत रेल सुरक्षा बल ने एक मामला दर्ज कर लिया।
गौरतलब है कि एक माह के भीतर रेल टिकट फर्जीवाड़ा मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इसके पूर्व हजारीबाग रोड रेल सुरक्षा बल द्वारा विष्णुगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार, 22 सितंबर 2020
30 सितम्बर तक लम्बित योजनाये हरहाल में बंद होनी चाहिए : बीडीओ

उपायुक्त ने दिया पत्र प्रेषित कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
उपायुक्त ने दिया पत्र प्रेषित कर अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा योजना सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश
गिरिडीह : आगामी 15 नवंबर से राज्य में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत जिले के अनाच्छादित सुपात्र 111198 लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा ग्रीन राशन कार्ड देकर अनुदानित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करायेगी। इस योजना के तहत सभी सुपात्र लाभुकों को प्रतिमाह ₹1 प्रति किलोग्राम की दर से 5 किलोग्राम प्रति लाभुक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड के माध्यम से किए जा सकते हैं। इस आलोक में नए राशन कार्ड निर्गत करने हेतु आहार पोर्टल में लंबित ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन कर उक्त योजना में शामिल किया जाना है। आहार पोर्टल में लंबित सभी ऑनलाइन आवेदनों का 30 सितम्बर तक शत प्रतिशत सत्यापन कराकर प्रतिवेदित करने को कहा गया है।
योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गयी है। प्राप्त आवेदनों की सुपात्रा की जांच की अवधि 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रखी गयी है। प्राथमिकता सूची का प्रारूप प्रकाशन अवधि 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर समाप्ति की तिथि है। इसके अलावा आपति आमंत्रण की अवधि 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के अलावा आपति निष्पादन अवधि 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। साथ हीं प्राथमिकता सूची का अंतिम प्रकाशन अवधि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर तक तय की गयी है।
योजना के साथ ससमय क्रियान्वयन हेतु प्रखंड स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सदस्य के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को नामित किया गया है। उक्त दल का प्रमुख दायित्व प्राप्त आवेदनों एवं सुपात्रता की जांच 10 अक्टूबर तक पूर्ण कराते हुए प्रारूप प्राथमिकता सूची का प्रकाशन दिनांक 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक करना होगा।

बिजली समस्या को ले उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम
बिजली समस्या को ले उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखण्ड के विभिन्न इलाकों में इन दिनों बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गयी है। यह समस्या काफी विकराल रूप ले चुकी है। बीते कई दिनों से इलाके में बिजली पूरी तरह नदारद है। यूँ कहें कि पूरा इलाका ब्लैक आउट हो गया है तो इसमे कोई अतिश्योक्ति नही होगी।
विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ अंततः लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ विद्युत समस्या को लेकर सड़क पर उतर आये। आक्रोशित विधुत उपभोक्ताओं ने इस दौरान सरिया पावर सब स्टेशन के सामने सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया।
विधुत उपभोक्ताओं के आंदोलन और सड़क जाम की सूचना मिलते ही सरिया बगोदर के एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या को विस्तार पूर्वक सुना। एसडीएम ने इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर उपभोक्ताओं को जल्द बिजली मुहैया कराने और समस्या निराकरण का आस्वासन दिया। एसडीएम ने उभोक्ताओं से वार्ता कर जाम हंटवाने में सफलता पायी। उसके बाद उक्त सड़क पर आवागमन चालू हुआ।
इस सड़क जाम कार्यक्रम में रमेश बरनवाल, बिनोद मंडल, विपिन जैन, विशाल गंभीर, जिम्मी चैरसिया, विक्की मंडल, रवि सचदेवा, श्रीराम उपवेजा, राहुल गंभीर सहित काफी संख्या में विद्युत उपभोक्ता मौजूद थे।
