बुधवार, 23 सितंबर 2020

जंगली हाथी ने महिला को कुचला हुई मौत

जंगली हाथी ने महिला को कुचला हुई मौत
बगोदर/गिरिडीह  : बगोदर प्रखंड के खेतको पंचायत व बिष्णुगढ प्रखंड सीमा क्षेत्र के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के  के नवाडीह गांव में बुधवार की अहले सुबह हाथियों के  झुंड से बिछडा एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे उक्त महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 46 वर्षीया महिला लालो महतो  की पत्नी पार्वती देवी थी। 

घटना के संदर्भ में लोगों ने बताया जाता हैं कि उक्त महिला बुधवार की अहले सुबह सो कर उठने के बाद घर के पास बने चबूतरा में बैठी थी कि इसी दौरान  झुंड से बिछडा जंगली हाथी ने उक्त महिला को सूंड से उठाकर कुछ दुरी पर लेजाकर पटक कर पैंर से रौंदा दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 
 घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने हजारीबाग डीएफओ को घटना की जानकारी दिया साथ ही पीडित परिजनों की उचित मुआवज को लेकर बात कर जल्द पोस्टमार्टम कर परिजनों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की बात कही। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरा शोक संवेदना प्रकट किये। बाद में वन विभाग के अधिकारी पहुंचे साथ ही पुलिस भी पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें