विनोद बिहारी महतो के 97वीं जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
◆स्व विनोद बाबु के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प
गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय में झामुमो के संस्थापक, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा स्व० विनोद बिहारी महतो के 97वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यरूप से उपस्थित थे। जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने बिनोद बाबू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया।
मौके पर विधायक सोनू ने कहा कि स्व. विनोद बाबू ने झारखंड राज्य और झारखंडियों के हक अधिकार के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का नारा देकर झारखंड के युवाओं को संघर्ष के लिये प्रेरित किया और अपने हक और अधिकार की लड़ाई को एक नई दिशा दी। कहा कि बिनोद बाबू ने अपने संघर्षकाल में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। आज भी कई शिक्षण संस्थान उनके नाम पर चल रहे है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी उन्होंने कई आंदोलन किये और सफलता पायी।
उनके 97वी जयंती कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उनके बताये मार्ग पर चलने और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य अजित कुमार पप्पू, केंद्रीय समिति सदस्य प्रमिला मेहरा, केंद्रीय समिति सदस्य शाहनवाज अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, राकेश रंजन, नारायण दास, उदय सिंह, गोपाल शर्मा, अभय सिंह, मोनू कुमार, मो सोनू, पप्पू रजक, सुरेन मुर्मू, अरमान, तूफान, प्रदोष कुमार, एहसान, रणधीर वर्मा, विनोद यादव आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें