पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
लिया सप्ताहव्यापी भाजपा परिवार सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय
गिरिडीह : हरिचक पचम्बा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जनसंघ काल के सांसद, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्व अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर की गई।
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहबादी, जमुआ विधानसभा के वर्तमान विधायक केदार हाज़रा, गाण्डेय विधानसभा के निवर्तमान विधायक जय प्रकाश वर्मा, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, एवं नुनुलाल मराण्डी मुख्य रूप से उपस्थिति थे।
इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्व बाजपेयी की कार्यशैली, कार्यकुशलता और व्यक्तित्व को आत्मसात करने की बातें कही। सबों ने कहा कि स्व0 बाजपेयी आज के राजनीतिज्ञों और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने आज से सप्ताह व्यापी सेवा सप्ताह कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। जिसके तहत उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर तथा गली मुहल्ले के आर्थिक संकट से गुजर रहें गरीब, असहाय और प्रवासी मजदूर को अपने निजी कोष से सूखा राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही सभी लाभुकों का नाम तथा मोबाइल नंबर संग्रह कर जिला कार्यालय को सुपुर्द करने को कहा ताकि भविष्य में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मुहैया कराया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में जनसंघ काल के दिवंगत नेता स्व नरेन्द्र सिंह के निधन पर 1 मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, श्याम कुमार, महेश राम, विनय सिंह, अजय रंजन सिंह, सुनीत कुमार, संजित सिंह पप्पू, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुभाष सिन्हा, निर्भय सिंह, राजेश जयसवाल, संदीप डंगायच, सिंकू सिन्हा, मनोज मौर्या, नीलू सिन्हा, सत्येंद्र कुमार , मनोहर यादव, दीपक स्वर्णकार, महेन्द्र वर्मा, मनोज संघई, रागिनी लहेरी, योगेश मिश्रा, उत्तम लाला, मोतीलाल उपाध्याय, बुलेट देव, संजय सिंह, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति पूर्व धन्यवाद ज्ञापनजिला महामंत्री देव राज ने किया।