कोरोना संक्रमित वृद्धा की हजारीबाग में हुई मौत, दहशत जदा हैं ग्रामीण
गांवां/गिरिडीह : गांवां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पंचायत निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की शनिवार को हज़ारीबाग़ के अयोग्यम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जाता है कि वृद्ध महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण उसे आरोग्यम अस्पताल हज़ारीबाग़ में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जंहा जांचोपरांत महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।
महिला का बेटा और पोता उसे हज़ारीबाग़ अस्पताल में भर्ती करा घर वापस लौट रहे थे। रास्ते मे ही उन्हें महिला के संक्रमित होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद ये दोनों भी कोडरमा में अपना जांच करवाया जहाँ इन दोनों का रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोडरमा के होलीफैमिली कोविड अस्पताल में जगह नही रहने के कारण वह दोनों डोमचांच के आइसोलेशन सेन्टर में कोरेन्टीन हो गए।
इसी बीच हज़ारीबाग़ में इलाजरत वृद्धा की मौत गयी। मौत की सूचना पाकर वृद्धा के परिजन वहाँ पहुँच गए लेकिन उन्हें सलाह दिया गया कि शव को घर न ले जाकर सीधे शमसान ले जाना होगा। उसके बाद परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार हज़ारीबाग़ में ही कर दिया।
गौरतलब हो कि महिला की मौत हुए दो दिन हो गए लेकिन अभी तक उसके घर के अन्य सदस्य एवं आसपास के लोगो को कोरेन्टीन नही किया गया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की इस लापरवाही से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। लोगों की माने तो मृत वृद्धा के सम्पर्क में और भी कई लोग आए हैं जो बिना जांच के घर मे रह रहे है। वंही कोरेन्टीन हुये दोनों व्यक्ति के संपर्क में इलाके के कई लोग आ चुके थे। इस बीच आसपास के और भो कई लोगो के बीमार होने की सूचना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें