हजारीबाग की एसडीओ हुई सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल, बेहतर इलाज हेतु भेजा गया रिम्स
हजारीबाग : बीते 24 घंटे में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना हुई। एक हादसे में जंहा हजारीबाग की एसडीओ गम्भीर रूप से घायल हो गई। वंही दूसरे हादसे में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद बाल बाल बच गयी।
जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में चरही थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित फौजी होटल के पास 16 अगस्त को हुए एक सड़क हादसे में हजारीबाग की एसडीओ मेघा भारद्वाज गम्भीर रूप से जख्मी हो गईं। अनियंत्रित होकर उनकी स्कॉर्पियो वाहन डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। तत्काल उन्हें मांडू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एसडीओ की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता हर इस हादसे में उनके सिर पर गम्भीर चोट लगी है। एसडीओ के अलावा गाड़ी में उनका बॉडीगार्ड और ड्राइवर सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है।
बाल-बाल बच गई विधायक अंबा प्रसाद
वंही बीते 15 अगस्त को रामगढ़ जिले की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गई थी। इस घटना में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि विधायक अम्बा प्रसाद झंडोतोलन करने के लिए सड़क मार्ग से हजारीबाग से रामगढ़ होते हुए पतरातू जा रही थी। बरकाकाना के समीप अचानक गाड़ी के आगे जानवर दौड़ गया जिससे यह दुर्घटना हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें