डायन बिसाही का आरोप लगा, पड़ोसियों ने की एक महिला की पीट पीट कर निर्मम हत्या
गांवां/ गिरिडीह : गांवां थाना अंतर्गत गदर पंचायत के खेशनसरो गांव में सोमवार को एक महिला को उसके पड़ोसियों ने डायन का आरोप लगा कर पीट पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दिया। मृतका मनोज यादव की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी है।
बताया जाता है कि खेशनरो निवासी मुंशी महतो का बेटा पिछले कुछ दिनों से बीमार था। जिसकी मृत्यु 13 दिन पूर्व हो गयी। उसकी मौत किसी गम्भीर बीमारी की वजह से हुई है लेकिन आज उसके परिजन 10- 12 की संख्या में हाथ मे लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर गीता देवी के घर गुस गये और उस पर डायन होने का आरोप लगा उसके साथ मार पीट करने लगे।
मृतका की सास और बेटी बचाने का प्रयास की लेकिन उग्र पड़ोसियों ने उनके साथ भी मार पीट किया जिससे वह दोनों गीता देवी को बचाने में असफल रही। उग्र पड़ोसियों ने महिला को इतना मारा की मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि मृतका का पति मनोज यादव दिल्ली में काम करता है। मृतका की दो बेटी और दो बेटा है। वह आज ही अपने मायके से अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची थी।
घटना की सूचना पाकर गांवां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मार पीट करने वाले सभी आरोपी अपने अपने घरों मे ताला लगा कर फरार हो गये बताये जाते है। हालांकि गांवा थाना की पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गयी है। सभी आरोपियों के धड़ पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें