मंगलवार, 18 अगस्त 2020

व्यवहार न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को होगा बीमा लोक अदालत का होगा आयोजन

व्यवहार न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को होगा बीमा लोक अदालत का होगा आयोजन 
जमुआ/गिरीडीह :  आगामी 29 अगस्त को बीमा लोक अदालत का ऑनलाइन आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में आयोजित होगा। उक्त जानकारी पीएलवी सुबोध कुमार साव ने ग्रामीण विधिक सहायता केन्द्र चकमन्जो में उपस्थिति ग्रामीणों को दी।

उन्होंने बताया कि झालसा रांची के निर्देशा पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपकनाथ तिवारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम के आदेशानुसार उक्त बीमा लोक अदालत का आयोजन होगा। कहा कि यदि बीमा संबंधित वाद विवाद है तो डालसा से ऑनलाइन संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
मौके पर उपस्थित समसुद्दीन अंसारी, छोटू कुमार शर्मा, प्रमिला देवी, जितेंद्र शर्मा, मुमताज़ अंसारी, खतीजा खातून आदि मौजूद थे।

सेवानिवृत्त अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा को पत्नी शोक,गाँव के पूर्वी नदी तट पर किया गया अंत्येष्टि

सेवानिवृत्त अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा को पत्नी शोक,गाँव के पूर्वी नदी तट पर किया गया अंत्येष्टि
जमुआ/गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के पोबी निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा की 65 वर्षीय पत्नी मणि देवी का ईलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंनेे अपने पीछे चार पुत्र वीरेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, टिंकू वर्मा ,रोहित वर्मा व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पोता अनुराग वर्मा सहित भरा पूरा ख़ुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। 

कोरोना महामारी के कारण लागू लॉक डाउन के कारण दुबई से छोटा पुत्र रोहित वर्मा नही आ सका। पूरे धूमधाम के साथ गाँव में स्थित पूर्वी घाट तट पर मंगलवार को अंत्येष्टि कर दिया गया। 

समाजसेवी की पत्नी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने मुखिया नकुल कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य सीतीया देवी, युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय, युवा ब्राह्मण संघ के जिला वरीय पदाधिकारी मुकेश कुमार पाण्डेय, वरीय नागरिक बच्चन बेचारा, भाजपा नेता गंगाधर पाण्डेय, नरेश यादव, आजसू नेता शंकर यादव, पंसस दिलीप राम, अवधेश श्रीवास्तव, बीरेन्द्र राणा ,हुरो राम सहित सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दल के नेता, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी उनके घर पहुंच गहरी संवेदना व्यक्त किया। 

सोमवार, 17 अगस्त 2020

हीरोडीह पुलिस ने किया 5 जुआड़ियों को गिरफ्तार, भेजा जेल

हीरोडीह पुलिस ने किया 5 जुआड़ियों को गिरफ्तार, भेजा जेल
गिरिडीह : जिले की हीरोडीह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरुडीह स्थित जमडीहा जंगल में बड़े पैमाने पर चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उक्त जानकारी हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर उन्होंने जमडीहा जंगल में छापा मारा। जंहा 30- 35 लोग जुआ खेलते देखे गए। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। जिनमे 5 लोगों को खदेड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में करिहारी का अभय कुमार, देवरी थाना क्षेत्र के दलोरायडीह का निरंजन कुमार रवानी, कठवारा का उदय कुमार, चिरुडीह का मोहम्मद मंजूर अंसारी, पांडेयडीह का प्रदीप पांडेय शामिल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त स्थान पर तिरपाल का टेंट लगाकर जुआ अड्डा चलाया जा रहा था।  छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 बाइक, टेंट में लगा तिरपाल बांस बल्ला, एक मोबाइल, 6,660 रुपया बरामद किया गया है।

 

खेत मे मिला युवक का शव, इलाके में मची कोहराम

खेत मे मिला युवक का शव, इलाके में मची कोहराम
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव के समीप स्थित खेत में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। खेत के युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक युवक की पहचान रांगामाटी गांव के बाबूलाल मुर्मू का 30 वर्षीय पुत्र सुनील मुर्मू के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


पेड़ से टकरायी वाहन, उड़े वाहन के परखच्चे, हादसे में पति की मौत पत्नी गम्भीर

पेड़ से टकरायी वाहन, उड़े वाहन के परखच्चे, हादसे में पति की मौत पत्नी गम्भीर

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थंबाचक मोड़ के समीप एक बैगनार कार अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में कार में सवार पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह भेज दिया गया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि तिसरी के चिलगिली गांव निवासी 40 वर्षीय संदीप बरनवाल जो पेशे से माइका कारोबारी था। सोमवार को अपनी पत्नी पम्मी देवी का इलाज कराने अपनी चार पहिया 
 बैगनार वाहन से गिरिडीह आये थे। वापसी के क्रम में उनका कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक महुआ के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बेहोश हो गये स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को तिसरी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दियाऔर पम्मी का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कोरोना संक्रमित महिला के परिजन समेत 82 लोगो का लिया गया जांच हेतु सैंपल

कोरोना संक्रमित महिला के परिजन समेत 82 लोगो का लिया गया जांच हेतु सैंपल
गांवां/गिरिडीह : गांवां थाना अंतर्गत पिहरा पंचायत में सोमवार को कोविड जांच के लिए 82 लोगो का सैंपल लिया गया।  विदित हो कि बीते शनिवार को 80 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हज़ारीबाग़ के आरोग्यम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी। जबकि उसका बेटा और पोता डोमचांच में कोरेन्टीन है। इस बीच संक्रमित लोगो के सम्पर्क में आने वाले कई लोग बीमार भी बताये जाते है। 

सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम पिहरा पहुंच कर मृतका 80 वर्षीय वृद्धा के 13 परिजन के साथ उनके सम्पर्क में आये 69 अन्य लोगो का स्वाब जांच के लिए लिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि सभी के स्वाब को जांच हेतु धनबाद भेजा जाएगा। जब तक रिपोर्ट आ नही जाता सभी लोग होम क्वारन्टीन में रहेंगे। कोई किसी के भी संपर्क में आने से बचेंगे और मास्क का उपयोग अवश्य करेंगे। इस बीच स्थानीय मुखिया के द्वारा मोहल्ले को सेनीटाइज़ किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करने का सलाह दिया गया।

डायन बिसाही का आरोप लगा, पड़ोसियों ने की एक महिला की पीट पीट कर निर्मम हत्या

डायन बिसाही का आरोप लगा, पड़ोसियों ने की एक महिला की पीट पीट कर निर्मम हत्या
गांवां/ गिरिडीह : गांवां थाना अंतर्गत गदर पंचायत के खेशनसरो गांव में सोमवार को एक महिला को उसके पड़ोसियों ने डायन का आरोप लगा कर पीट पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दिया। मृतका मनोज यादव की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी है। 

बताया जाता है कि खेशनरो निवासी मुंशी महतो का बेटा पिछले कुछ दिनों से बीमार था। जिसकी मृत्यु 13 दिन पूर्व हो गयी। उसकी मौत किसी गम्भीर बीमारी की वजह से हुई है लेकिन आज उसके परिजन 10- 12 की संख्या में हाथ मे लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर गीता देवी के घर गुस गये और उस पर डायन होने का आरोप लगा उसके साथ मार पीट करने लगे। 

मृतका की सास और बेटी बचाने का प्रयास की लेकिन उग्र पड़ोसियों ने उनके साथ भी मार पीट किया जिससे वह दोनों गीता देवी को बचाने में असफल रही। उग्र पड़ोसियों ने महिला को इतना मारा की मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। 

बताया जाता है कि मृतका का पति मनोज यादव दिल्ली में काम करता है। मृतका की दो बेटी और दो बेटा है। वह आज ही अपने मायके से अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची थी। 

घटना की सूचना पाकर गांवां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मार पीट करने वाले सभी आरोपी अपने अपने घरों मे ताला लगा कर फरार हो गये बताये जाते है। हालांकि गांवा थाना की पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गयी है। सभी आरोपियों के धड़ पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।

रविवार, 16 अगस्त 2020

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन' का 34 वां वर्चुअल पदस्थापना समारोह संपन्न

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन' का 34 वां वर्चुअल पदस्थापना समारोह संपन्न
नये सत्र के अध्यक्ष चुने गये लायन प्रवीण बगड़िया, सचिव लायन निर्मल स्लामपुरिया तथा कोषाध्यक्ष- लायन दिनेश खेतान

गिरिडीह :  लायंस क्लब ऑफ गिरीडीह टाउन का 34 वा वर्चुअल पदस्थापना समारोह सह पौधारोपण कार्यक्रम रविवार को सम्पन हुआ। 

इस मौके वर्ष 2020-21 हेतु चुने गये पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिसमे लायन प्रवीण बगड़िया अध्यक्ष पद के लिये लायन निर्मल स्लामपुरिया सचिव के पद पर तथा लायन दिनेश खेतान कोषाध्यक्ष के पद पर शपथ ग्रहण किया।

वंही मौके पर  6 नए सदस्य ने लायन्स क्लब की सदस्यता ग्रहण किया। जिन नए सदस्यों ने आज लायन्स क्लब की सदस्यता ग्रहण किया उनमें साहिल कुमार, अंकित सरावगी, साहिल सलूजा, मयंक भदानी अमर गुप्ता, मुकेश जालान शामिल है।

वर्ष 2020-21 के लिए अन्य नए पदाधिकारियों में डायरेक्टर  अमरजीत सिंह सलूजा, श्रवण केडिया, राजेश छपरिया, विकाश खेतान (सीए), पीआरओ राकेश मोदी,  परमजीत सिंह छाबड़ा, ध्रुब संथालिया, महाबीर जैन, अशोक बगेरिया, अनिल अग्रवाल, सुनील केडिया, प्रदीप डोकानिया, अलोक जैन, रवि अग्रवाल, संजय भुदोलिया, संजय जैन, दीपक जैन, रतन गुप्ता, गोपाल संथालिया, सुनील मोदी, धीरज जैन आदि शामिल है।जिन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान लायन्स क्लब की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। जिसमे कई फलदार और छायादार पौधे भी लगाये गए।

हजारीबाग की एसडीओ हुई सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल, बेहतर इलाज हेतु भेजा गया रिम्स

हजारीबाग की एसडीओ हुई सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल, बेहतर इलाज हेतु भेजा गया रिम्स 
हजारीबाग : बीते 24 घंटे में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना हुई। एक हादसे में जंहा हजारीबाग की एसडीओ गम्भीर रूप से घायल हो गई। वंही दूसरे हादसे में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद बाल बाल बच गयी।

जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से रांची जाने  के क्रम में चरही थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित फौजी होटल के पास 16 अगस्‍त को हुए एक सड़क हादसे में हजारीबाग की एसडीओ मेघा भारद्वाज गम्भीर रूप से जख्मी हो गईं। अनियंत्रित होकर उनकी स्कॉर्पियो वाहन डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। तत्काल उन्हें मांडू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एसडीओ की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता हर इस हादसे में उनके सिर पर गम्भीर चोट लगी है। एसडीओ के अलावा गाड़ी में उनका बॉडीगार्ड और ड्राइवर सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है।

बाल-बाल बच गई विधायक अंबा प्रसाद 

वंही बीते 15 अगस्त को रामगढ़ जिले की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गई थी। इस घटना में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि विधायक अम्बा प्रसाद झंडोतोलन करने के लिए सड़क मार्ग से हजारीबाग से रामगढ़ होते हुए पतरातू जा रही थी।  बरकाकाना के समीप अचानक गाड़ी के आगे जानवर दौड़ गया जिससे यह दुर्घटना हुई थी।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन
गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डाॅ०सतीश्वर  प्रसाद सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। 

झंडोत्तोलन पूर्व प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा, अर्जुन मिस्टकार विभाग संघचालक, दीपक शर्मा सचिव, मुकेश रंजन सिंह, विकास चंद्र गौतम जिला प्रचारक आदि ने दीप जलाकर भारत माता पूजन किया।

 मौके पर सिन्हा ने कहा कि भारत आज आजादी का 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतमाता को स्वतंत्र होने में जिन वीरों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं उन्हें नमन है। कोरोना काल के कारण आजादी का जश्न सामान्य रूप से मनाया जा रहा है। देश में लागू नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि 34 वर्षों के बाद इस वर्ष नई शिक्षा नीति लागू हो गई है किंतु इसे संवारने में अभी समय लगेगा ।आज का युवा वर्ग इसे सकारात्मक रूप में लिया है।आने वाली पीढ़ी पर निश्चित रूप से इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

कोरोना संक्रमित वृद्धा की हजारीबाग में हुई मौत, दहशत जदा हैं ग्रामीण

कोरोना संक्रमित वृद्धा की हजारीबाग में हुई मौत, दहशत जदा हैं ग्रामीण
गांवां/गिरिडीह : गांवां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पंचायत निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की शनिवार को हज़ारीबाग़ के अयोग्यम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जाता है कि वृद्ध महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण उसे आरोग्यम अस्पताल हज़ारीबाग़ में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जंहा जांचोपरांत महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।

महिला का बेटा और पोता उसे हज़ारीबाग़ अस्पताल में भर्ती करा घर वापस लौट रहे थे। रास्ते मे ही उन्हें महिला के संक्रमित होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद ये दोनों भी कोडरमा में अपना जांच करवाया जहाँ इन दोनों का रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोडरमा के होलीफैमिली कोविड अस्पताल में जगह नही रहने के कारण वह दोनों डोमचांच के आइसोलेशन सेन्टर में कोरेन्टीन हो गए। 

इसी बीच हज़ारीबाग़ में इलाजरत वृद्धा की मौत गयी। मौत की सूचना पाकर वृद्धा के परिजन वहाँ पहुँच गए लेकिन उन्हें सलाह दिया गया कि शव को घर न ले जाकर सीधे शमसान ले जाना होगा। उसके बाद परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार हज़ारीबाग़ में ही कर दिया। 

 गौरतलब हो कि महिला की मौत हुए दो दिन हो गए लेकिन अभी तक उसके घर के अन्य सदस्य एवं आसपास के लोगो को कोरेन्टीन नही किया गया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की इस लापरवाही से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। लोगों की माने तो मृत वृद्धा के सम्पर्क में और भी कई लोग आए हैं जो बिना जांच के घर मे रह रहे है। वंही कोरेन्टीन हुये दोनों व्यक्ति के संपर्क में इलाके के कई लोग आ चुके थे। इस बीच आसपास के और भो कई लोगो के बीमार होने की सूचना है।

पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
 लिया सप्ताहव्यापी भाजपा परिवार सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय



गिरिडीह :  हरिचक पचम्बा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जनसंघ काल के सांसद, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष  महादेव दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्व अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर की गई।

 मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  रविन्द्र कुमार राय, गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहबादी, जमुआ विधानसभा के वर्तमान विधायक केदार हाज़रा, गाण्डेय विधानसभा के निवर्तमान विधायक  जय प्रकाश वर्मा, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि  दिनेश यादव, एवं नुनुलाल मराण्डी मुख्य रूप से उपस्थिति थे।

इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्व बाजपेयी की कार्यशैली, कार्यकुशलता और व्यक्तित्व को आत्मसात करने की बातें कही। सबों ने कहा कि स्व0 बाजपेयी आज के राजनीतिज्ञों और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। 
                   
 श्रद्धांजलि सभा के दौरान  जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने आज से सप्ताह व्यापी सेवा सप्ताह कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया।   जिसके तहत उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर तथा गली मुहल्ले के आर्थिक संकट से गुजर रहें  गरीब, असहाय और प्रवासी मजदूर को अपने निजी कोष से सूखा राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही सभी लाभुकों का नाम तथा मोबाइल नंबर संग्रह कर जिला कार्यालय को सुपुर्द करने को कहा ताकि भविष्य में  कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मुहैया कराया जा सके।
                 
कार्यक्रम के अंत में जनसंघ काल के दिवंगत नेता स्व नरेन्द्र सिंह के निधन पर 1 मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये।  मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक,  श्याम कुमार, महेश राम,  विनय सिंह,  अजय रंजन सिंह,  सुनीत कुमार, संजित सिंह पप्पू, सुमन सिन्हा,  नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुभाष सिन्हा, निर्भय सिंह,  राजेश जयसवाल, संदीप डंगायच, सिंकू सिन्हा, मनोज मौर्या, नीलू सिन्हा, सत्येंद्र कुमार , मनोहर यादव, दीपक स्वर्णकार, महेन्द्र वर्मा, मनोज संघई, रागिनी लहेरी, योगेश मिश्रा, उत्तम लाला, मोतीलाल उपाध्याय, बुलेट देव, संजय सिंह, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति पूर्व धन्यवाद ज्ञापनजिला महामंत्री देव राज ने किया।