समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
बाइक समेत 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरप्तार, भेजा गया जेल

100 दिनो बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, पूरे गांव में मचा कोहराम
100 दिनो बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, पूरे गांव में मचा कोहराम
गिरिडीह : जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी पंचायत के धावाटांड हुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो महतो का शव तीन महीने 10 दिनो बाद शुक्रवार को एंबुलेंस से कोलकत्ता एयरपोर्ट से घर पहुंचा।
शव पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। रामेश्वर महतो लाइरिको ट्रांसमिशन नामक कंपनी में मलेशिया में मजदूर के रूप में कार्यरत था। जहाँ बीते 6 अप्रैल 2020 को उसकी मौत हो गई थी।
मलेशिया में ही रह रहे लोगों ने बीते 6 अप्रैल को दूरभाष पर परिजनों को घटना की सूचना परिवार के लोगों को अवगत करा दिया। मौत की सूचना के बाद गांव में उदासी छा गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।परिवार के सदस्य तभी से शव के इंतजार में एक-एक पल मुश्किल से गुजार रहे थे। तीन महीने बाद मलेशिया से शुक्रवार को जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरा गांव रामेश्वर महतो के दरवाजे पर उमड़ पड़ा। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया।
100 दिनों से पति के शव के इंतजार में बैठी पत्नी शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। वह बार-बार यही कह रही थी कि अब और उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। किसी के समझाने का उस पर कोई असर नहीं हो रहा था।हालांकि चंद मिनट बाद ही बेहोश होकर गिर पड़ी।वहां जितने लोग खड़े थे सभी की आंख नम हो गयी।सबको यही चिंता सता रही थी इन बुढे मां-बाप का परवरिस कैसे होगा।
मृतक रामेश्वर महतो अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चे छोड़ गया है। जिनमे बेटी रीतिका कुमारी (9वर्ष) और बेटा रवि कुमार(7वर्ष) शमिल है। जिनके परवरिश और पढाई लिखाई की चिंता सताने लगी है। इस मौके पर उपस्थित समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने सरकार से इस परिवार के लिये आर्थिक सहयोग की मांग किया है ताकि बच्चों का लालन-पालन और पढाई लिखाई ठीक ढंग से हो सके।

उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण
उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण
गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बेंगाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
मौके पर उन्होंने प्रखंड में निर्माणाधीन शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु संबंधीत अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
वंही उपायुक्त श्री सिन्हा ने सदर प्रखंड के उदनाबाद में वॉटर सप्लाई के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

तीन बकरी चोर गिरफ्तार, चोरी के 11 बकरी बरामद, भेजा भेजा जेल

ग्रामिका इंडिया ने किया किसानों के बीच पोल बीन्स-सेमिनीस मोरालेडा बीज का वितरण
ग्रामिका इंडिया ने किया देवरी में किसानों के बीच पोल बीन्स सेमिनीस मोरालेडा बीज का वितरण
गिरिडीह : ग्रामिका इंडिया की पहल पर बायर कम्पनी द्वारा जिले के देवरी प्रखंड के 20 प्रगतिशील किसानों की जमीन पर पोल बीन्स - सेमिनिस मोरालेडा (फ्रेंच बीन/फर्स बीन) का प्रत्यक्षण किया गया।
ग्रमिका इंडिया के संस्थापक एएन पांडेय ने बताया कि पिछले वर्षों में ग्रामिका इंडिया ने देवरी प्रखंड में एक अध्ययन के द्वारा यह जाना की यहां के छोटे छोटे किसानों की आजीविका का मुख्य स्रोत साग - सब्जी कर खेती ही हो सकती है। तभी से विभिन्न प्रयासों द्वारा प्रखंड के कई गावों में विकसित तकनीक से साग सब्जियों की खेती कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ रूरल इंडिया फाउंडेशन (टीआरआईएफ) एवं वीबीएन की पहल पर बायर कम्पनी के सहयोग से प्रखंड के 20 प्रगतिशील किसानों के बीच शुक्रवार को सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए पोल बीन्स - सेमिनीस मोरालेडा बीज के एक एक किलोग्राम बीज का वितरण किया गया। श्री पांडेय ने बताया कि इसे 25-30 डिसमिल जमीन पर क्रमशः 30 सेंटीमीटर और 1 मीटर की दूरी पर कतारबद्ध तरीक़े से लगाया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीका इन्डिया के बाकरगंज कार्यालय में ग्रमिका इंडिया के संस्थापक एएन पांडेय ने पूरी खेती की पद्धति का प्रशिक्षण भी किसानों को दिया।
बीज वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन प्रसाद सिंह, इंद्रमणि यादव, कासिम अंसारी, परमेश्वर प्रसाद कुशवाहा समेत कई किसान मौजूद थे।

गुरुवार, 16 जुलाई 2020
तिसरी में मिले 5 कोरोना पोजेटीव, कोविद अस्पताल में शिफ्ट

एक बार फिर गिरिडीह में दबौचे गये दस साइबर अपराधी, भेजे गए जेल
एक बार फिर गिरिडीह में दबौचे गये दस साइबर अपराधी, भेजे गए जेल
गिरिडीह : साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध जिले के बेंगाबाद एवं गांडेय थाना क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराध और धोखा घड़ी मामले में संलिप्त 10 साइबर अपराधियों को धर दबौचा।
गुरुवार को इस बाबत एक प्रेस वार्ता कर साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि दबौचे गये अपराधियों में विजय कुमार मंडल (21 वर्ष), अजय मंडल (23 वर्ष), सिकंदर मंडल (22 वर्ष),मुकेश मंडल (26 वर्ष), कामदेव मंडल,(32 वर्ष), नरेश मंडल (35 वर्ष), गोनिक मंडल (28 वर्ष), वकील मंडल (19 वर्ष), उदय शंकर तिवारी (21 वर्ष) एवं जैनुल अंसारी (38 वर्ष) शामिल हैं। वंही उन्होंने कहा कि दबौचे गये अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 पीस मोबाइल फोन सेट, 25 सिम, 10 एटीएम कार्ड, 33 चेक बुक/पासबुक विभिन्न बैंकों के, 4 आधार/वोटर आई कार्ड एवं 6 पैन कार्ड बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि इस बाबत साइबर थाना कांड संख्या 20/ 2020 दिनांक 15.07.2020 धारा 413 /414/ 419 /420 /467/ 468/ 471/120 (बी) भा.द.वी. एवं 66बी/ 66सी/ 66 डी आईटी एक्ट 2020 के तहत मामला दर्ज कर सभी अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि दबौचे गये साइबर अपराधियों में विजय कुमार मंडल, सिकंदर मंडल, मुकेश मंडल का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या 18/2018 दिनांक 21.12.2018 धारा 414/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120 (बी ) भा०द०वी० एवं 66 सी/66 डी , आईटी एक्ट 2020 के तहत मामला दर्ज है।
जबकि नरेश मंडल पूर्व में गांडेय थाना कार्ड संख्या 69/ 2018, दिनांक 16.06.2018, धारा 419/420/467/468/471/120 (बी) धारा एवं 66 सी, 66 डी,आईटी एक्ट 2000 में तथा जैनुल अंसारी पूर्व में बरियातू थाना कांड संख्या 105/2020, दिनांक 02.05.2020, धारा-420 भा०द०वी० एवं 66 सी/ 66डी,आईटी एक्ट 2000 में मामला दर्ज है। बताया कि इस छापेमारी अभियान में ध्रुव कुमार, वासुदेव दास, राहुल कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चिकित्सक सहित एक अन्य युवक हुआ संक्रमित लोगों में भय का महौल

बगोदर विधायक ने किया अधिकारीयो संग बैठक, किया बिजली सुधार पर चर्चा

रामेश्वर महतो का शव 100 दिनो बाद मलेशिया से शुक्रवार को पहुँचेगा मधुबन

पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति हेतु भाजपा नेताओं ने किया पौधारोपण

गिरिडीह में भयावह हुई कोरोना की स्थिति, किया विकराल रूप धारण, मच गया है हड़कम्प
गिरिडीह में भयावह हुई कोरोना की स्थिति, किया विकराल रूप धारण, मच गया है हड़कम्प
बगोदर सीएचसी का डॉक्टर मिला पोजेटीव किया गया सीएचसी सील
गिरिडीह : जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। आये दिन जिले के बगोदर में कोरोना योद्धा भी अब सुरक्षित नहीं रह रहे हैं। बगोदर सीएचसी में नियुक्त एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद से बगोदर सीएचसी को सील कर दिया गया है। फिलहाल संक्रमित डॉक्टर को होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है।
डॉक्टर के अलावा बगोदर बाजार का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बगोदर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित डॉक्टर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है मगर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। डॉक्टर को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है, जबकि संक्रमित युवक को आइसोलेशन वार्ड गिरिडीह भेजा दिया गया है। बगोदर बाजार को सील कर दिया गया है।
धनवार प्रखण्ड में 8 कोरोना पोजेटीव :
धनवार प्रखण्ड के रोपामहुआ, निमाडीह, पहाड़पुर, करमाटांड़, दसरोडीह, निमाडीह, दुघरवा व दरवेडीह गांव के 8 लोग पोजेटीव मिले है। इनमें सहिया दीदी और ममता वाहन चालक भी शामिल हैं। जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया है। राजधनवार रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नीरज कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। सभी को एम्बुलेंस से गिरीडीह आइसोलेशन वार्ड बदडीहा भेजा गया है। इस बीच प्रशासन ने मरीज के घर से 300 मीटर क्षेत्र को बफर जोन मान कर पूरे इलाके को सील कर दिया है।
सरिया में एक गली को किया सील :
उधर सरिया प्रखंड की गली नंबर तीन को सील कर दिया गया है। वहां भी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। इसके बाद मुहल्ले को सील कर दिया गया है। दूसरी ओर सरिया प्रखंड क्षेत्र में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया है। डॉ बीपी सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।
