गिरिडीह में भयावह हुई कोरोना की स्थिति, किया विकराल रूप धारण, मच गया है हड़कम्प
बगोदर सीएचसी का डॉक्टर मिला पोजेटीव किया गया सीएचसी सील
गिरिडीह : जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। आये दिन जिले के बगोदर में कोरोना योद्धा भी अब सुरक्षित नहीं रह रहे हैं। बगोदर सीएचसी में नियुक्त एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद से बगोदर सीएचसी को सील कर दिया गया है। फिलहाल संक्रमित डॉक्टर को होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है।
डॉक्टर के अलावा बगोदर बाजार का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बगोदर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित डॉक्टर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है मगर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। डॉक्टर को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है, जबकि संक्रमित युवक को आइसोलेशन वार्ड गिरिडीह भेजा दिया गया है। बगोदर बाजार को सील कर दिया गया है।
धनवार प्रखण्ड में 8 कोरोना पोजेटीव :
धनवार प्रखण्ड के रोपामहुआ, निमाडीह, पहाड़पुर, करमाटांड़, दसरोडीह, निमाडीह, दुघरवा व दरवेडीह गांव के 8 लोग पोजेटीव मिले है। इनमें सहिया दीदी और ममता वाहन चालक भी शामिल हैं। जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया है। राजधनवार रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नीरज कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। सभी को एम्बुलेंस से गिरीडीह आइसोलेशन वार्ड बदडीहा भेजा गया है। इस बीच प्रशासन ने मरीज के घर से 300 मीटर क्षेत्र को बफर जोन मान कर पूरे इलाके को सील कर दिया है।
सरिया में एक गली को किया सील :
उधर सरिया प्रखंड की गली नंबर तीन को सील कर दिया गया है। वहां भी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। इसके बाद मुहल्ले को सील कर दिया गया है। दूसरी ओर सरिया प्रखंड क्षेत्र में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया है। डॉ बीपी सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें