गुरुवार, 16 जुलाई 2020

रामेश्वर महतो का शव 100 दिनो बाद मलेशिया से शुक्रवार को पहुँचेगा मधुबन

रामेश्वर महतो का शव 100 दिनो बाद मलेशिया से शुक्रवार को पहुँचेगा मधुबन
                 मृतक का फाइल फोटो

गिरिडीह : लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में तमाम कोशिशों के बाद 100 दिनो बाद रामेश्वर महतो का शव मलेशिया से शुक्रवार को कार्गो से कोलकता पहुँचेगा।

                मृतक के परिवार जन

 बताते चलें कि गिरिडीह  जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी पंचायत के धावाटांड मुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो की पिछले 6 अप्रैल 2020 को मलेशिया में मौत हो गयी थी।  मृतक का पूरा परिवार सदमे से गुजर रहा था। पति का शव को मलेशिया से मंगाने को लेकर पत्नी पूनम देवी लगातार गुहार लगायी थी। लेकिन तीन महीने बाद भी शव नहीं आ पा रही थी। वहीं कंपनी के द्वारा कोई सार्थक जवाब न मिलने से परिवार के सदस्य परेशान काफी परेशान थे।

मृतक रामेश्वर महतो का मासूम बेटी रीतिका कुमारी (09) और बेटा रवि कुमार(07) की लालन- पालन व पढाई लिखाई को लेकर काफी चिंतित हैं। वहीं इस मामले को लेकर लगातार मीडिया के माध्यम से सरकार से गुहार लगाने वाले प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली का कहना हैं कि ऐसे गरीब असहाय लोगों को सरकार आर्थिक मदद दे ताकि बच्चों का लालन पालन और पढाई लिखाई ठीक ढंग से हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें