एक बार फिर गिरिडीह में दबौचे गये दस साइबर अपराधी, भेजे गए जेल
गिरिडीह : साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध जिले के बेंगाबाद एवं गांडेय थाना क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराध और धोखा घड़ी मामले में संलिप्त 10 साइबर अपराधियों को धर दबौचा।
गुरुवार को इस बाबत एक प्रेस वार्ता कर साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि दबौचे गये अपराधियों में विजय कुमार मंडल (21 वर्ष), अजय मंडल (23 वर्ष), सिकंदर मंडल (22 वर्ष),मुकेश मंडल (26 वर्ष), कामदेव मंडल,(32 वर्ष), नरेश मंडल (35 वर्ष), गोनिक मंडल (28 वर्ष), वकील मंडल (19 वर्ष), उदय शंकर तिवारी (21 वर्ष) एवं जैनुल अंसारी (38 वर्ष) शामिल हैं। वंही उन्होंने कहा कि दबौचे गये अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 पीस मोबाइल फोन सेट, 25 सिम, 10 एटीएम कार्ड, 33 चेक बुक/पासबुक विभिन्न बैंकों के, 4 आधार/वोटर आई कार्ड एवं 6 पैन कार्ड बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि इस बाबत साइबर थाना कांड संख्या 20/ 2020 दिनांक 15.07.2020 धारा 413 /414/ 419 /420 /467/ 468/ 471/120 (बी) भा.द.वी. एवं 66बी/ 66सी/ 66 डी आईटी एक्ट 2020 के तहत मामला दर्ज कर सभी अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि दबौचे गये साइबर अपराधियों में विजय कुमार मंडल, सिकंदर मंडल, मुकेश मंडल का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या 18/2018 दिनांक 21.12.2018 धारा 414/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120 (बी ) भा०द०वी० एवं 66 सी/66 डी , आईटी एक्ट 2020 के तहत मामला दर्ज है।
जबकि नरेश मंडल पूर्व में गांडेय थाना कार्ड संख्या 69/ 2018, दिनांक 16.06.2018, धारा 419/420/467/468/471/120 (बी) धारा एवं 66 सी, 66 डी,आईटी एक्ट 2000 में तथा जैनुल अंसारी पूर्व में बरियातू थाना कांड संख्या 105/2020, दिनांक 02.05.2020, धारा-420 भा०द०वी० एवं 66 सी/ 66डी,आईटी एक्ट 2000 में मामला दर्ज है। बताया कि इस छापेमारी अभियान में ध्रुव कुमार, वासुदेव दास, राहुल कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें