दुपट्टा फंसा चक्की में और उजड़ गयी चमड़ी समेत सिर के बाल
हादसे में घायल युवती प्रियंका गम्भीर, रेफर
गढ़वा। झारखण्ड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव निवासी विनोद राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी का दुपट्टा मिल के पट्टे में फंस गया, जिससे उसके सिर का बाल चमड़ी के साथ उजड़ गया।
घटना के बाद उसे आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थित को देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के बाबत परिजन बताते हैं कि प्रियंका अपनी माँ के साथ रविवार की शाम गेहूं पिसाने बगल के गांव सननी में कर्मदेव प्रजापति के मिल में गेहूं पिसाने गयी थी। वहां पर अचानक प्रियंका का दुपट्टा मिल के पट्टे में फंस गया और वह चक्की के चपेट में आ गयी।
इस घटना में उसके सर का बाल चमड़ी के साथ उजड़ गया। घटना के तुरंत बाद परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचे। जंहा उसका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा रेफर कर दिया।