बाबूलाल मरांडी की घर वापसी होगी सोमवार को
होगा भाजपा में झविमो का भी विलय
राजेश कुमार
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वंही भाजपा से अलग होकर उनके द्वारा बनायी गयी उनकी खुद की पार्टी झाविमो का भी वह भाजपा में विलय कर देंगे। इसके लिए उनकी पार्टी की केंद्रीय समिति मंजूरी दे चुकी है। माना जा रहा है कि मरांडी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी पार्टी के नेताओं में भाजपा में विलय होने को लेकर उत्साहित हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री और भजपा अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
मरांडी की घर वापसी के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 फरवरी को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके लिये प्रभात तारा मैदान को काफी सलिखे से सजाया और सँवारा गया है।
ऐतिहासिक होगा विलय समारोह : अभय सिंह
झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी का भाजपा में विलय ऐतिहासिक होगा और इसमें शामिल होने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने कहा, 'झारखंड को संवारने और राष्ट्रवाद को मजबूती देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता नए उत्साह का संदेश लेकर समारोह स्थल से लौटेंगे।'
मरांडी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
विलय के बाद संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं। मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया के वे पार्टी के विलय समारोह में शामिल हों।
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे बाबूलाल
सूत्रों के मुताबिक झाविमो के भाजपा में विलय के बाद बाबूलाल को बड़ा पद दिए जाने की संभावना है। बता दें कि वर्ष 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था, उस वक्त बाबूलाल मरांडी भाजपा के दिग्गज नेता थे और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें