द्वितीय तेली महासम्मेलन देवपहाड़ी में 15 मार्च को
आयोजन की सफलता को लेकर बैठक में बनी ठोस रणनीति
जमुआ (गिरिडीह) : तेली समाज का द्वितीय महासम्मेलन आगामी 15 मार्च को देवपहाडी में होना है। जिसकी सफलता को लेकर जमुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत लताकी मे जमुआ विधानसभा स्तरीय साहु समाज का बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता संजय साहु व संचालन सुरेश साहू ने किया।
बैठक के दौरान साहू समाज के झारखंड प्रदेश के कार्यकरिणी अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू ने कहा कि पंचायतों में जन जागरूकता अभियान करने से स्वजातीय बंधु जागरूक होंगे। ताकि द्वितीय तेली महासम्मेलन ऐतिहासिक हो सके। जमुआ विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार साहू ने पंचायत स्तर पर सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सारे पदाधिकारी को अपने सहभागिता के साथ प्रचार प्रसार करने को कहा।
वंही सचिव प्रवीण साहू ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को नवडीहा में जन जागरूकता अभियान रखा गया है। नगर अध्यक्ष रंजीत साहू ने महासम्मेलन को एतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न गांव और पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। सदर मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार साव ने समाज मे व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त करने और समाज मे छोटे छोटे समस्या का समाधान करने का प्रयास करने पर बल दिया।
बैठक को साहू महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी, सचिव राखी देवी, संगठन मंत्री सुबोध साहु, देवरी अध्यक्ष छोटु साहु, सचिव पप्पू साहु, कोषाध्यक्ष रुपनरायण साहु, नवडीहा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साव, संतोष साहू, सुगीया देवी, अजय साहु, बैजनाथ साहु, बैकुंठ साहु, कामेश्वर साहु, नारायण साहु, राजेश साहु, तिरुभुवन साहु, रामजी साहु, भोला साहु, रामचंद्र साहु, सुनील साहु, बिनोद साहु सतनरायण साहु, अशोक साहू, प्रकाश साहू, राजकुमार साहू, धर्मपुर पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश साहू, नारायण साहू, किशोर साहू, महामंत्री पवन साहू, रीता देवी, सरिता देवी, खुशबू देवी, काजल कुमारी, सिमा कुमारी, सिला कुमारी, रानी कुमारी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें