शुक्रवार, 2 मई 2025

आज 02 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 02:: 05 :: 2025, शुक्रवार

02 मई 2025 :  आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार दिन है। पंचमी तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। 02 मई को देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संत सूरदास जी की जयंती मनाई जाएगी। आज शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी व्रत है। आज मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें। आज तिल सहित अन्न का किया गया दान बहुत पुण्यदायी होता है। विष्णु उपासना जीवन में पुण्य का सुअवसर देता है। आज ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज कई त्योहार है। जिनमें  शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती, रामानुज जयन्ती, स्कन्द षष्ठी शामिल है।
स्कन्द षष्ठी - आज स्कन्द षष्ठी मनाई जाएगी। स्कंद षष्ठी के दिन मां पार्वती और शिव जी के पुत्र कार्तिकेय जी की आराधना की जाती है। कुमार कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है। इसलिए इसे स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि परिवार में सुख-शांति और संतान प्राप्ति के लिए स्कंद षष्ठी का व्रत बेहद खास महत्व रखता है। इस व्रत को दक्षिण भारत में प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है। यहां भगवान कार्तिकेय को कुमार, मुरुगन, सुब्रह्मण्यम जैसे कई नामों से जाना जाता है। 





आज का पंचांग: 02 मई 2025, दिन : शुक्रवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 42 AM, सूर्यास्त : 06: 57 PM
तिथि : पंचमी 09:14 AM तक उपरांत षष्ठी |
नक्षत्र : आद्रा 01:04 PM तक उपरांत पुनर्वसु 
राहुकाल : 10:47 AM से 12:23 PM तक
चन्द्रमा :   मिथुन राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी



आज :: 02 :: 05 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई काम निपटने में समस्या आ सकती है और किसी से उधार का लेनदेन ना करें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझ करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और आप बेवजह किस बात को लेकर क्रोध न करें जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी भी काम का ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। आज आपको बीच का रास्ता अपनाने की सलह दी जाती है। संतुलन बनाना जरूरी है। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसे यह बताने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है कि आपके रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे न छोंड़े, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपका खर्च अधिक होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन उधार मिलता दिख रहा है।द आपके लिए संजीवनी होगा। हो सकता है किसी मुद्दे पर परिवार आपके साथ न हो। कुछ स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के मामले में सुधार होने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं उसे प्रभावित करने के आपके प्रयास आपको रोमांटिक शाम बिताने का मौका दे सकते हैं।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों को करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपने आलस्य के कारण आप अपने कामों में कोई लापरवाही ना करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा। आप वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अपने नियमित व्यायाम से ब्रेक लेने से आपको लाभ होगा। यदि आपने व्यवसाय में पैसा खो दिया है, तो आप इसे फिर से कमाने के लिए तैयार हैं। सफलतापूर्वक पूरा हुआ कोई प्रोजेक्ट आपको प्रतिष्ठा के पद पर पहुंचा सकता है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिलेगी, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी संपत्ति संबंधित मामले में कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर ना टालें। कभी-कभी आपको लोगों को उनकी इच्छाओं के अनुसार चलने देना चाहिए और उन्हें खुश करने की कोशिश में खुद पर तनाव नहीं डालना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं होगी।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप आवेश में आकर कोई निवेश न करें। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी अच्छा खासा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप दुनिया को दूसरों से अलग रूप में देखते हैं। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप कोई दरवाजा खुलता हुआ देखें तो मौके को हाथ से न जाने दें। आप दूसरों को अपनी खुशी में इनवॉल्व करना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है कि वे तैयार न हों।
 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आधुनिक विषयों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपनी कला और कौशल से अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान देकर सुनना होगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जो थोड़ा दबंग है। आप उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अगर किसी ने तय कर लिया है कि वे संतुष्ट नहीं होंगे, तो आप उनका मन बदलने के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपकी दोस्तों से खूब पटेगी। व्यक्तिगत विषयों का आपको बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज सुस्ती के कारण आपकी फिटनेस दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगों के लिए शहर से बाहर की यात्रा का आनंद लेना संभव है। प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक साबित हो सकता है। सेहत को लेकर बेवजह चिंता करने की सलाह नहीं दी जाती है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने आलस्य के कारण कामों में लापरवाही नहीं बरतनी है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके बॉस आपके किए गए कामों से खुश रहेंगे और आपके सुझाव भी उनके खूब काम आएंगे। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। आपकी किसी बात से आज माताजी परेशान हो सकती हैं। यह तो बस आपकी यात्रा की शुरुआत है। संपत्ति का कोई मसला सही ढंग से सुलझने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के मामलें में अतिरिक्त प्रयास करने का समय है। दोस्तों के साथ बाहर जाने से आपका ध्यान कुछ जरूरी मामलों से हट जाएगा।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों की आपसे खूब पटेगी, लेकिन आपको कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार काम करने से इनाम मिलता है, जो आपको प्रमोशन और तारीफ के रूप में मिल सकता है। आपने जो कमाया है उसका पूरा लाभ उठाएं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। विद्यार्थी अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे युवाओं को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलना भारी पड़ेगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।न में आज पार्टी या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। अपना समय लें लेकिन यह ध्यान रखें कि आपको अपनी यात्रा अकेले ही पूरी करनी होगी। किसी मुद्दे पर चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक नहीं। वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता कुछ लोगों के लिए राहत बनकर आएगी।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। आपको पारिवारिक मामलों को धैर्य और साहस से निपटने की कोशिश करनी होगी। नई नौकरी के प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। किसी सरकारी काम में आपको उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपने जो सोच रखा है उसे हासिल करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। किसी मेहमान के घर में आने से काफी उत्साह भरने की संभावना है।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें