हजारीबाग(Jharkhand)। हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों नक्सलियों की पहचान नूतन गंझू और प्रेम गंझु के रूप में हुई है।
हजारीबाग पुलिस को दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने की यह बड़ी कामयाबी जिले के चरही थाना क्षेत्र से मिली है। पुलिस को दोनों की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी। जहां से छापेमारी कर पुलिस ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है की 2026 तक देश नक्सलमुक्त हो जाएगा। इसी उद्देश्य को पूरा करने के तहत केंद्र सरकार पूरे देश में नक्सली ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का मिशन चला रही है। इस दौरान देश के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों के एनकाउंटर की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते कुछ महीनों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में सैकड़ों नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें