तीन दिनों के बाद गुजरात से गिरिडीह पहुंचा मृतक बजरंगी का शव, परिजनों के नही थम रहे आंसू
गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चेताडीह कमरशाली निवासी नारायण राय के 25 वर्षीय पुत्र बजरंगी राय का शव शुक्रवार की दोपहर अहमदाबाद गुजरात से गिरिडीह लाया गया। शव देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। वंही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
विदित हो कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 20 स्थित चेताडीह कमरशाली निवासी नारायण राय के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र बजरंगी था। जो अहमदाबाद गुजरात मे एक कम्पनी में कार्यरत थे। तीन दिनों पूर्व उसकी बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी।
बताया जाता है गुजरात के गांधीनगर जिले में एक निर्माणधीन फैक्ट्री में बजरंगी कार्यरत था। उसी दौरान हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। उस घटना में कुल 5 लोगों की मौत हुई थी तथा 3 लोग झूलस गये थे। जिनमे एक बजरंगी भी शामिल था। कम्पनी की ओर से उसकी मौत की खबर परिजनों को दी गयी थी।
शुक्रवार को घटना के तीन दिनों उसका शव उसके पैतृक गांव कमरशाली लाया गया। बताया गया कि मृतक बजरंगी अविवाहित था। लेकिन घर का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिजनों के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नही ले रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें