गिरिडीह में भाजपाइयों ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला
गिरिडीह : गिरिडीह के भाजपायियों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। बाॅलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौट के कार्यालय तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जिलाअध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में जिला भाजपा के लोगों ने जेपी चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कंगना समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उद्धव सरकार और शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।
इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष के नेत्तृव में स्थानीय झंडा मैदान से एक जुलूस निकला। जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा और कंगना के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए शहर का भ्रमण भी किया।
जेपी चौक पर पहुंच यह जुलूस एक सभा मे तब्दील हो गया। जंहा वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कंगना रनौट को देश की बेटी बताते हुए कहा कि कंगना रनौट के कार्यालय को तोड़ कर महाराष्ट्र के उद्धव सरकार ने खुद को कमजोर होने का प्रमाण दिया है। एक बाॅलीवुड एक्ट्रैस के खिलाफ ताकत दिखाना शिवसेना की सरकार को शोभा नहीं देता।
भाजपाईयों ने कंगना को राष्ट्रवादी फिल्म अभिनेत्री की संज्ञा देते हुए कहा कि कंगना शुरु से ही देशविरोधियों को जवाब देती रही है।
सभा पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता चुन्नूकांत, नुनूलाल मंराडी, मेयर सूनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, हरमिंदर सिंह बग्गा, मोती लाल उपाध्याय,संदीप डंगाईच,भाजपा नेत्री संजू देवी, रागिनी लहरी, संजीत सिंह पप्पू, प्रदीप साव, श्याम प्रसाद गुप्ता, डा. राजेश पोद्दार, संतोष गुप्ता समेत कई मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें