जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निर्धारित समय सीमा पर हर हाल में निर्गत हो: महापौर सुनील पासवान
निगम सभागार में हुई जन्म-मृत्यु सम्बन्धी समीक्षा बैठक
गिरिडीह: नगर निगम के सभागार मे शुक्रवार को महापौर सुनील कुमार पासवान की अध्यक्षता मे जन्म-मृत्यु से सम्बंधित एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान महापौर श्री पासवान ने सभी वार्ड प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दिया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये आवेदन प्राप्त करने के समय ही आवेदक से सारे कागजात प्राप्त कर लें। आवेदक को बार बार परेशान न करें और निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र आवेदक को सुपुर्द करें।
इसके पूर्व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की समीक्षा के यह बात सामने आयी कि माह अगस्त मे 29 मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन नगर निगम कार्यालय मे आया है जिसमे 11 आवेदन ऐसा है जिसमें मृतक की मृत्यु निगम क्षेत्र से बाहर होने का उल्लेख है। निगम क्षेत्र से बाहर जिन मृतकों के मृत्यु प्रमाणपत्र का आवेदन प्राप्त हुआ उनका प्रमाण पत्र निगम से निर्गत नहीं हो सकता। शेष आवेदन का प्रमाण पत्र जल्द कार्यालय से निर्गत हो जायेगा।
वंही बैठक के दौरान पुनः जल समस्या पर चर्चा करते हुए महापौर ने संबंधित ठीकेदार को मामले का संज्ञान में लेकर त्वरित करवाई करते हुये उसे दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
महापौर की निगम क्षेत्र के लोगों की समस्या निदान के प्रति किये जा सकारात्मक पहल से अब यह उम्मीद जगने लगी है कि इसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा। और निगम की लचर व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार होगा।
बैठक में उपमहापौर प्रकाश सेठ, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, कार्यालय सहायक राम कुमार सिन्हा , नोडल अधिकारी अरविंद मोदी समेत सभी वार्ड प्रभारी, वार्ड तहसीलदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें