शनिवार, 12 सितंबर 2020

उपायुक्त ने किया आईआरबी हेड क्वार्टर हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया आईआरबी हेड क्वार्टर हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण 
गिरिडीह :  उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को पीरटांड़ प्रखण्ड के पालगंज में आईआरबी हेड क्वार्टर निर्माण हेतु चिन्हित किए गए भूमि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

मौके पर उपायुक्त ने आईआरबी हेड क्वार्टर के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया साथ ही उनसे समय-समय पर स्थल का निरीक्षण करते रहने को भी कहा।
 उपायुक्त ने सभी  अधिकारियों व सभी कर्मियों को  कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक अमित रेनु, पीरटांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें