विदाई समारोह आयोजित कर दी गयी सेवानिवृत शिक्षक और सेविका को विदाई
गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के आचार्य अक्षयवट दूबे और सेविका राधा सोरेन की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि अक्षयवट दूबे 2015 से विद्यालय में सेवा दिए हैं । वे मृदुभाषी, शांत एवं सरल स्वभाव के थे। वहीं सेविका लगभग 15 वर्षों से सेवा देती रही। विद्यालय की ओर से दोनों को सेवानिवृत्ति के उपरांत उपादान में ग्रेच्युटी,अर्जित अवकाश,आकस्मिक अवकाश आदि का चेक द्वारा भुगतान किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र, बुके घड़ी, अंगूठी, वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आचार्य अजीत मिश्रा द्वारा काव्य पाठ किया गया।
वंही विदाई समारोह को सम्बोधित करते समिति कर उपाध्यक्ष डाॅ० सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा किसी भी संस्था में सेवा देने के बाद एक निश्चित समय के उपरांत सेवानिवृत्ति होती है। किसी भी कार्यरत व्यक्ति की सेवानिवृत्ति के पश्चात उसका महत्व और बढ़ जाता है। व्यक्ति हमेशा उत्कर्ष की ओर जाता है। जब तक जीवन है हमें किसी न किसी रूप में कार्य निष्ठा पूर्वक करते रहना चाहिए। सृष्टि की यही सच्चाई है।
वंही सेवानिवृत्त आचार्य श्री दूबे ने कहा कि संस्था से निवृत अवश्य हो रहा हूं किंतु विद्यालय ने हमें जो प्यार दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। विद्यालय एवं आचार्य नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें,ऐसी मेरी कामना है।
मौके पर समिति सचिव दीपक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ० पवन मिश्रा, प्रो०पुष्पा सिन्हा, मनोज छापरिया, लक्खीचंद किस्कू, प्रभात सेठी,मीडिया प्रभारी राजेंद्र लाल बरनवाल, अनिता मिश्रा, याज्ञवल्क्य शर्मा, अवधेश पाठक एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें