भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया 6 जिलाध्यक्ष के नामो की घोषणा
हजारीबाग से अशोक यादव
रामगढ़ से प्रवीण मेहता
धनबाद (शहरी) से चंद्रशेखर सिंह,
धनबाद (ग्रामीण) से ज्ञान रंजन,
पूर्वी सिंहभूम से सौरभ चक्रवर्ती और
साहेबगंज से रामदरश यादव।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
जिसमे से 6 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव और रामगढ़ में प्रवीण मेहता को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है।
गौरतलब है कि भाजपा संगठन ने पहली बार धनबाद जिले को दो भागों में बांटते हुए शहरी और ग्रामीण के लिए दो अलग-अलग जिलाध्यक्षों की तैनाती की है। ज्ञान रंजन धनबाद ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 19 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बीते दो दिनों से दिल्ली में जमे थे। इस क्रम में दोनों नेताओं ने संगठन और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे।
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने 4 जुलाई को प्रदेश कमेटी की नई टीम की घोषणा की थी। साथ ही 19 जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की भी घोषणा की गई थी।
ये बनाये गये थे 19 जिलों के जिलाध्यक्ष
पाकुड़ - बलराम दुबे
गोड्डा - राजीव मेहता
देवघर- नारायण दास
जामताड़ा- सोमनाथ सिंह
बोकारो- भरत यादव
गिरिडीह- महादेव दुबे
कोडरमा- नीतेश चंद्रवंशी
चतरा- अशोक शर्मा
गढ़वा- ओमप्रकाश केशरी
लातेहार- हरेकृष्णा सिंह
लोहरदगा- मनीर उरांव
गुमला- अनूप अधिकारी
सिमडेगा- लक्ष्मण बड़ाईक
खूंटी- चंद्रशेखर गुप्ता
रांची ग्रामीण- सुरेंद्र महतो
रांची महानगर- केके गुप्ता
पं. सिंहभूम- विपीन पूर्ति
सरायकेला खरसावां-विजय महतो
जमशेदपुर महानगर-गुंजन यादव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें