झारखंड के 26 मजदूरो की हुई वतन वापसी, दुबई में फंसे थे सभी
गिरिडीह : झारखंड के 26 मजदूरो की सकुशल वतन वापसी शनिवार हुई हैं। यह सभी मजदूर दुबई के अबू धाबी में फंसे थे। इन मजदूरों में गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के मजदूर शामिल हैं। इन मजदूरों ने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी।
दुबई के अबू धाबी से वतन वापसी करने वाले मजदूरों में गिरिडीह के बगोदर, हजारीबाग के बिष्णुगढ़, टाटीझरिया और बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें सर्वाधिक 17 मजदूर जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जिनमे मुंडरो के संजय कुमार, विनोद महतो, भुवनेश्वर साव, खेतको के गुलाबचंद महतो, संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,पोचरी के महेश रविदास, संजय रविदास, सेवा रविदास, गंगा रविदास छत्रधारी रविदास, नंदकिशोर रविदास, अजय रविदास शामिल हैं।
जबकि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार,दशरथ महतो,सिरैय के बबलू रविदास,सारूकुदर के मुस्ताक अंसारी, टाटी झरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो, बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास, मनोज रविदास, दुलारचंद महतो ,टुकामेन महतो शामिल हैं। सभी मजदूरों ने इसके लिए समाजसेवी सिकन्दर अली के साथ-साथ सभी मिडिया वाले को धन्यवाद दिया हैं।
बताया गया कि यह सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में सप्लायर में काम रहे थे। लेकिन पिछले चार महीने से इन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा था। सबों के एक कमरे में बंद कर रखा गया था। परेशान मजदूरों ने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी और भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था। समाजसेवी सिकन्दर अली ने भी इन मजदूरों के वतन वापसी की सरकार से गुहार लगायी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें